Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritsar News: इकरा को पाकिस्‍तान वापस भेजा गया, प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से आई थी भारत

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 12:08 PM (IST)

    प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से भारत आई इकरा जिवानी को पाकिस्‍तान वापस भेजा गया। उसका प्रेमी मुलायम उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। दोनों की बातचीत आनलाइन गेम लुडो के जरिए शुरू हुई थी। दोनों ने शादी भी ली थी।

    Hero Image
    इकरा को पाकिस्‍तान वापस भेजा गया, प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से आई थी भारत

    जागरण संवाददाता, अमृतसर: पाकिस्तानी युवती इकरा जिवानी को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया। इकरा अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी। असल में इकरा भारत में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसका प्रेमी मुलायम उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। दोनों की बातचीत आनलाइन गेम लुडो के जरिए शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों आनलाइन प्लेटफार्म पर बातें करने लगे, फिर प्यार का इजहार भी हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Bathinda Accident News: टवेरा गाड़ी ने एक मारूति कार को मारी जोरदार टक्कर, फाैजी समेत दो घायल, मामला दर्ज

    दोनों शादी करना चाहते थे। ऐसे में 19 वर्षीय इकरा सितंबर 2022 में पाकिस्तान से नेपाल पहुंची। नेपाल में मुलायम ने उसे रिसीव किया और दोनों ने यहीं शादी भी कर ली। कुछ दिन नेपाल में रहने के बाद दोनों बंगलुरू आ गए। यहां किराए के मकान में रहने लगे।

    इकरा ने अपना नाम भी बदल लिया था

    इकरा ने अपना नाम बदलकर रवा यादव कर लिया। दोनों हिंदू धर्म के अनुसार रहते थे। एक रवा अपने घर में नमाज पड़ रही थी। पड़ोसी ने उसे ऐसा करते देख लिया। उसे संदेह हुआ कि यदि यह रवा यादव है तो फिर नमाज क्यों पढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें: Gurdaspur News: किसान मजदूर संर्घष कमेटी 22 फरवरी से करेगी गुरदासपुर में रेल रोको आंदोलन शुरू

    उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके घर पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को रवा का पहचान पत्र मिला, जिसमें उसका नाम इकरा लिखा था और पता पाकिस्तान हैदराबाद दर्ज था। बंगलुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुलायम को भी पकड़कर केस दर्ज किया गया। इकरा जिवानी को अटारी सीमा के रास्ते आज पाकिस्तान भेज दिया गया है।