Move to Jagran APP

CM Yogi Visits Meerut: 30 नवंबर को सीएम योगी के दौरे की तैयारियां, अफसरों ने किया विक्टोरिया पार्क का निरीक्षण

CM Yogi Visits Meerut मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रस्तावित मेरठ दौरे को अफसर कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। शनिवार को कई अफसरों ने विक्टोरिया पार्क का दौरा किया यहीं पर मुख्‍यमंत्री प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Sat, 26 Nov 2022 02:27 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 02:27 PM (IST)
CM Yogi Visits Meerut: 30 नवंबर को सीएम योगी के दौरे की तैयारियां, अफसरों ने किया विक्टोरिया पार्क का निरीक्षण
Meerut News मेरठ में 30 नवंबर को सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। CM Yogi Visits Meerut मेरठ में 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। विक्टोरिया पार्क को कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। शनिवार तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

सुरक्षा को लेकर भी खाका तैयार

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। इसके बाद वह विक्टोरिया पार्क में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी खाका तैयार कर लिया गया है। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग से भी लगातार जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें : CM Yogi Visits Meerut: 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में जुटेंगे 20 हजार बुद्धिजीवी

20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे कार्यक्रम में

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुख्यमंत्री इन दिनों प्रमुख शहरों में पहुंचकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।

निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा दौरा

सहारनपुर, गाजियाबाद के बाद अब मेरठ आएंगे। उधर नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की जनसभा को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि आठ दिसंबर से चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए सरकार उससे पहले नगर निकाय चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए लोकार्पण व शिलान्यास पर जुट गई है।

डीएम ने ली थी बैठक

बीते बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने बैठक की। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुकेश सिंघल ने बताया कि सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। 12 बजे से इस सभा का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : Meerut News: शिकायत लेकर पहुंची महिला से बोले राज्यमंत्री असीम अरुण-अम्मा रोइए मत, अब सरकार आपके साथ है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.