Move to Jagran APP

CM Yogi Visits Meerut: 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में जुटेंगे 20 हजार बुद्धिजीवी

CM Yogi Visits Meerut मेरठ में 30 नवंबर को विक्टोरिया पार्क में दोपहर 12 बजे होगी प्रबुद्धजन सभा। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक। वहीं दूसरी ओर सीएम शहर में 550 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Thu, 24 Nov 2022 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 11:03 AM (IST)
CM Yogi Visits Meerut: 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में जुटेंगे 20 हजार बुद्धिजीवी
Chief Minister Yogi Adityanath तीस नवंबर को मेरठ का दौरा करेंगे सीएम योगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। CM Yogi Visits Meerut मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुख्यमंत्री इन दिनों प्रमुख शहरों में पहुंचकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।

loksabha election banner

निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा दौरा

सहारनपुर, गाजियाबाद के बाद अब मेरठ आएंगे। उधर नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की जनसभा को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि आठ दिसंबर से चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए सरकार उससे पहले नगर निकाय चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए लोकार्पण व शिलान्यास पर जुट गई है।

डीएम ने की बैठक

बुधवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने बैठक की। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुकेश सिंघल ने बताया कि सर्व समाज के प्रबुद्ध लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। 12 बजे से इस सभा का का आयोजन होगा।

550 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए यहां लोकार्पण व शिलान्यास के लिए विकास कार्यों की सूची तैयार करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सूची में उन्हीं कार्यों को शामिल करने के लिए कहा है जो पूर्ण हो चुके हैं।

दो जिलों के कर चुके हैं दौरा

नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहारनपुर और गाजियाबाद के बाद मेरठ आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सबसे अधिक जोर व्यवस्था बनाने के साथ कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण व शिलान्यास के लिए विकास कार्यों के चयन पर है।

यह निर्देश दिए गए

इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपने यहां कराए गए नए विकास कार्य व शिलान्यास वाले कार्यों को शामिल कर सूची तैयार करने के लिए निर्देश दिए है। सूची में भी उन्हीं विकास कार्यों को शामिल किया जाएगा जो पूर्ण हो चुके हैं या उनकी प्रगति 95 प्रतिशत से अधिक है। करीब 550 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाएगा। विकास कार्यों की सूची तैयार करने में लोनिवि, नगर निगम, ऊर्जा निगम, पंचायती राज विभाव, स्वास्थ्य विभाग आदि विभाग जुटे हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.