Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चंद्रयान से प्रचार भी कम पड़ेगा', सामना से उद्धव का भाजपा पर निशाना; कहा- हेलीकॉप्टर और EVM बुक कर चुकी BJP

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 10:56 AM (IST)

    Uddhav Thackeray target BJP सामना अखबार के जरिए शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला बोला है। सामना में छपे संपादकीय में कहा गया कि भाजपा हर तरीके से डरी हुई है। लेख में कहा गया कि महाराष्ट्र की 12 महानगरपालिकाओं का चुनाव कब होगा ये अभी तक तय नहीं हुआ लेकिन हार के डर से लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।

    Hero Image
    Uddhav Thackeray target BJP उद्धव का भाजपा पर निशाना।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Saamana on BJP शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष और सामना अखबार के मुख्य संपादक उद्धव ठाकरे ने आज भाजपा पर हमला बोला है। सामना में छपे संपादकीय में कहा गया कि भाजपा हर तरीके से डरी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेख में कहा गया कि मुंबई समेत 12 महानगरपालिकाओं का चुनाव कब होगा ये अभी तक तय नहीं हुआ, लेकिन लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।

    ममता के दावे से भाजपा पर निशाना

    उद्धव ठाकरे ने लेख में कहा कि लोकसभा चुनाव इस बार दिसंबर में ही करवाया जा सकता है, ऐसा दावा बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया है। ठाकरे ने ये भी कहा कि ममता का दावा मानें तो भाजपा हार के डर से अभी से चुनाव प्रचार के लिए देशभर के हेलीकॉप्टर बुक कर चुकी है। 

    विपक्ष को परेशान करना चाहती भाजपा

    सामना में कहा गया कि निजी, छोटे विमान, हेलीकॉप्टर्स की बुकिंग करके भाजपा अपने विरोधियों को परेशान करना चाहती है, जो केवल सत्ता का दुरुपयोग है। लेख में भाजपा पर आरोप लगाए गए कि वो भ्रष्टाचार से पैसा इकट्ठा करती है और फिर इससे विरोधियों को हराने में जुट जाती है। 

    चंद्रयान से प्रचार भी काम नहीं आएगा

    सामना में यह भी आरोप लगाया गया कि भाजपा ने ईवीएम भी बुक कर ली है। लेख में कहा गया कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, वो चाहे चंद्रयान से भी प्रचार कर ले उसे हारना ही है। अखबार में कहा गया कि भाजपा सांसद डी. अरविंद ने कहा है कि ईवीएम का कोई भी बटन दबा लिया जाए, वोट भाजपा के पक्ष में ही जाता है।

     I.N.D.I.A गठबंधन ही जीतेगा चुनाव

    संपादकीय में कहा गया कि I.N.D.I.A गठबंधन ने साफ तौर पर लोकसभा चुनाव जीतकर देश में सत्ता परिवर्तन करने का बीड़ा उठा लिया है। लेख में कहा गया कि 2024 में बुरा दौर खत्म होगा, क्योंकि मोदी-शाह की कुंडली में राजयोग अब और नहीं बचा है।