राहुल की शैक्षिण योग्यता पर सुब्रमण्यम स्वामी का वार, कहा- कैम्ब्रिज सर्टिफिकेट में वो 'राउल विंसी'
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर निशाना साधा है।
नई दिल्ली, एएनआइ। चुनाव का आगाज होते ही देश की राजनीति गर्माने लगती है। चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे पर ज्यादा ही हमलावर हो जाते है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रतिारोप लगाने लगते हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर निशाना साधा हैं।
शुक्रवार को स्वामी ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि बुद्ध के कैम्ब्रिज सर्टिफिकेट के मुताबिक राहुल गांधी का नाम राउल विंसी (Raul vinci) है। उन्होंने एम.फिल की पढ़ाई की है और वो नेशनल इकोनॉमिक प्लानिंग एंड पॉलिसी में फेल भी हो गए थे। इस ट्वीट के साथ स्वामी ने यूनिवर्सिटी द्वारा दिया गया एक सर्टिफिकेट भी पोस्ट किया है।
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में BJP पर बरसे राहुल, कहा- भाजपा चाहती है देश में कायम रहे एक विचारधारा
सोनिया गांधी की डिग्री पर सवाल
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने गांंधी परिवार की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किए हो इससे पहले साल 2001 में उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की पढ़ाई को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। इतनी ही नहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दरवाजा खटखटाते हुए गुहार लगाई थी कि सोनिया गांधी की लोकसभा सदस्यता को खत्म कर दिया जाए।
कांंग्रस ने उठाए थे स्मृति ईरानी की शैक्षिक योग्यता पर सवाल
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी को शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर अमेठी निवासी कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर बड़ा सवाल उठाए थे। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि 2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में स्मृति ईरानी ने अपने को बीए पास स्नातक दिखाया था। 2019 में दिए शपथ में बी काम पार्ट एक तक पढ़ी बता रही है। वह अपनी डिग्री क्यों छुपा रही है। इतनी ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ कोर्ट जाएगा।