राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट के बीच आज 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियों का जायजा लेंगे केसी वेणुगोपाल
Rajasthan Congress Crisis राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज जयपुर पहुंचेंगे। यहां वह भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।
नई दिल्ली, एएनआइ। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल 5 दिसंबर को संकटग्रस्त राजस्थान में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यानी मंगलवार को जयपुर पहुंचेंगे। राज्य में कांग्रेस को गहरी गुटबाजी का सामना करना पड़ रहा है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर करेंगे बैठक
पार्टी के एक सूत्र ने कहा, 'कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज जयपुर पहुंचेंगे और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक करेंगे, जो 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने वाली है।'
राजस्थान संकट का कैसे होगा समाधान
कांग्रेस ने राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट के साथ राज्य में बार-बार गुटबाजी देखी है। वेणुगोपाल ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि राजस्थान संकट का समाधान 'लोकतांत्रिक प्रक्रिया' के माध्यम से खोजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra के दौरान मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा- गहलोत व पायलट दोनों Congress के लिए महत्वपूर्ण
'एक सौहार्दपूर्ण समझौता होगा'
वेणुगोपाल ने कहा, 'पार्टी के भीतर मतभेद होंगे। कभी-कभी, यह बाहर आ जाएगा। राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां अंतर सामने आ रहा है। हमारे पास एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी। राजस्थान मामलों के लिए एक सौहार्दपूर्ण समझौता होगा।' उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में सफल होने पर विश्वास जताया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan में गहलोत CM बने रहेंगे या पायलट को मिलेगी कमान? जानें क्या बोले कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल
राजस्थान में हिट होगी भारत जोड़ो यात्रा
वेणुगोपाल ने कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में सबसे बड़ी हिट होगी। हम राजस्थान में सरकार को दोहराएंगे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात में मजबूती से लड़ रही है।
ये भी पढ़ें:
Fact Check: कर्नल नवजोत सिंह बल की पुरानी फोटो हो रही शेयर, ढाई साल पहले हो चुका है निधन
बाजार में क्रेडिट कार्ड डेटा से सौ गुना महंगा बिकता है हेल्थ डेटा