Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra के दौरान मध्‍य प्रदेश में राहुल गांधी ने कहा- गहलोत व पायलट दोनों Congress के लिए महत्वपूर्ण

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 10:55 PM (IST)

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मप्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पहली पत्रकार वार्ता चतुराई से दिए जवाब- कहा- यात्रा मेरी तपस्या है भाजपा व आरएसएस के लोग भी मिलकर कहते हैं कि सही कर रहे हैं।

    Hero Image
    राहुल गांधी में राजनीतिक चतुराई दिखने लगी है। सवालों के जवाबों पर मुखर दिखे राहुल

    कपीश दुबे, इंदौर। भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा, यह भविष्य के गर्त में है, लेकिन राहुल गांधी में राजनीतिक चतुराई दिखने लगी है। यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में पहली पत्रकार वार्ता में सोमवार को वह आसान सवालों पर मुखर दिखे, वहीं मुश्किल सवालों पर मौन। भाजपा-आरएसएस पर हमलावर रहे तो कांग्रेस के अंदरूनी विवाद-खींचतान के सवाल पर निर्णायक जवाब से बचते भी नजर आए। हालांकि, राजस्थान में पार्टी की कलह पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। इंदौर के समीप ग्राम बारौली में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान है। इस बारे में राहुल गांधी ने कहा कि दोनों ही नेता कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं और इस विवाद का यात्रा पर कोई असर नहीं होगा। गरीब सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा पुनर्विचार याचिका से जुड़े सवाल पर वे बोले-मैं यात्रा के उद्देश्य से भटकना नहीं चाहता।

    यात्रा नफरत और डर को खत्म करने के लिए है, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ है। यात्रा मेरी तपस्या है। भाजपा और आरएसएस के लोग भी मुझसे मिलकर कहते हैं कि आप सही कर रहे हैं। समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमें पता है कि क्या करना है और वे (भाजपा) अपना लक्ष्य जानते हैं।

    भारत ने बुरे वक्त में भी उतना डर नहीं देखा, जितना अब है। मेरी छवि खराब करने को करोड़ों खर्च किए। राहुल ने कहा कि भाजपा ने मेरी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। जब आप बड़ी शक्तियों से लड़ते हो तो निजी हमले होते हैं। इससे मुझे हिम्मत मिलती है कि मैं सही दिशा में हूं। मैं भाजपा-आरएसएस को बेहतर समझने लगा हूं। जनता की बात सुननी होगी राहुल ने कहा कि हमारी सरकार ने मनरेगा योजना बनाई तो किसान मिलने आए। उन्होंने कहा कि आपने मजदूरों का फायदा किया, लेकिन हमारा नहीं सोचा। हमने उनकी बात सुनी और किसानों का कर्ज माफ किया।

    देश जनता के विचार से चलना चाहिए। बेरोजगारी बढ़ने का कारण है कि देश का धन तीन-चार लोगों के पास आ गया है। उनका हर क्षेत्र में एकाधिकार बढ़ रहा है। छोटे उद्योग खत्म हो रहे हैं। मैं अंकों में भरोसा नहीं करता वर्ष 2018 के 28 नवंबर को ही मध्य प्रदेश में चुनाव हुए थे और कांग्रेस सरकार बनी थी, जिसे पार्टी संभाल नहीं सकी। अब फिर 28 नवंबर है और यात्रा से माहौल बना है, इसे कैसे संभालेंगे? इस सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं अंकों में भरोसा नहीं करता। यात्रा शुरू की तो कहा गया कि केरल में समर्थन मिलेगा, आगे नहीं। फिर कर्नाटक में सफल रहे तो महाराष्ट्र को लेकर संशय था।

    वहां सफल रहे तो कहा गया कि हिंदी बेल्ट में दिक्कत होगी। मगर मप्र में सबसे ज्यादा समर्थन मिला। यह यात्रा कांग्रेस से आगे बढ़ गई है। बिके नेताओं पर भरोसा नहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने वालों की वापसी की संभावना पर बोले, इसका जवाब कांग्रेस अध्यक्ष दे सकते हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि यदि वे पैसे देकर खरीदे गए हैं तो उनपर भरोसा नहीं करना चाहिए।

    यात्रा का सबसे सुखद क्षण

    राहुल बोले यात्रा के शुरुआती पांच-10 दिनों में सोचता था कि हजारों किलोमीटर चलना है। फिर घुटने की पुरानी चोट का दर्द उभर गया। मन में विचार आया कि चल पाऊंगा या नहीं, मगर चलना तो था। इससे मुझे हौसला मिला। ऐसे कई सुखद क्षण हैं। एक छोटी बच्ची कुछ दूर साथ चल रही थी। उसने चिट्ठी दी, बोली बाद में पढ़ना। थोड़ी देर बाद चिट्ठी खोली। लिखा था आप अकेले नहीं हो, मैं भी आपके साथ चल रही हूं। मुझमें धैर्य बढ़ा है। लोगों को सुनने और समझने का तरीका बदला है।

    Bharat Jodo Yatra में क्या सच में लगे हैं Pakistan जिंदाबाद के नारे? BJP का वार Congress का पलटवार

    मंगलवार को उज्जैन पहुंचेगी यात्रा

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे इंदौर रोड के रास्ते धर्मनगरी उज्जैन में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी निनौरा में नाश्ता कर महावीर तपोभूमि में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज से मिलेंगे। दोपहर 2.50 बजे महाकालेश्वर मंदिर जाकर पूजन-अर्चन करेंगे। वहां से सीधे आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में शाम चार बजे सभा में सम्मिलित होंगे। मंगलवार सुबह गुजरात रवाना होंगे। सभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी आने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: Fact Check Story: राहुल गांधी ने नहीं दिया चीलों के बेरोजगार होने का बयान, वायरल हो रहा ऑल्टर्ड वीडियो

    भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर की मौजूदगी पर PM ने फिर उठाए सवाल, कहा- वोट बैंक की राजनीति से दूर रहना होगा