Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poll of Exit Polls: 2017 में कितने सही साबित हुए थे गुजरात-हिमाचल के एग्जिट पोल, क्या कहते हैं 2022 के आंकड़े

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 12:50 PM (IST)

    Poll of Exit Polls गुजरात में सोमवार को अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही विधानसभा चुनाव का समापन हो गया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। इसे लेकर सभी चैनलों ने एग्जिट पोल भी जारी कर दिए हैं।

    Hero Image
    Poll of Exit Polls: क्या कहते हैं गुजरात-हिमाचल के एग्जिट पोल (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Poll of Exit Polls: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बना सकती है। गुजरात में दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए गए। गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के आसार हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2017 में कितने सही साबित हुए थे पोल?

    ऐसे में आपको 2017 के उन एग्जिट पोल के बारे में जरुर जानना चाहिए, जिनमें ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनाना का दावा किया गया था। बता दें कि 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल को लेकर जो दावा किया गया था, वह काफी हद तक सही निकला। एग्जिट पोल को लेकर सबसे सटीक दावा इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया ने किया था, जिसने एग्जिट पोल में भाजपा को 99 से 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, दूसरे एग्जिट पोल का आंकड़ा भी काफी हद तक इस आंकड़े के करीब ही था। बता दें कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 99 सीटें BJP को मिली थी और 77 सीटें पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

    हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर एग्जिट पोल सही हुए साबित

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में भाजपा के सरकार बनने का अनुमान लगाया था। हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान नतीजों के आसपास ही रहा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट पर माकपा को जीत मिली थी, वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी रहे थे।

    गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा

    गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के नतीजे के जारी कर दिए गए। इन एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। पढ़ें किस एग्जिट पोल में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं।

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती हुई नजर आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत करीब दिखाया गया है, लेकिन कांग्रेस भी अच्छा प्रदर्शन करती हुई इन एग्जिट पोल में नजर आ रही है।

    बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसके आने के बाद ये साफ हो जाएगा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनेगी।

    Poll of Exit Polls: गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में आती दिख रही BJP, हिमाचल में कांटे की टक्कर

    Poll of Exit Polls: हिमाचल प्रदेश में बदल सकता है सियासी इतिहास, बीजेपी लगातार दूसरी बार बना सकती है सरकार

    comedy show banner
    comedy show banner