Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poll of Exit Polls: हिमाचल प्रदेश में बदल सकता है सियासी इतिहास, बीजेपी लगातार दूसरी बार बना सकती है सरकार

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 09:12 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव-2022 के लिए सोमवार को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए। आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस भी कांटे की टक्कर देती दिख रही है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश चुनाव एग्जिट पोल 2022 में बीजेपी को बढ़त

    शिमला, ऑनलाइन डेस्क: हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव-2022 के लिए सोमवार को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए। आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस भी कांटे की टक्कर देती दिख रही है। वहीं, चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। राज्य में 12 नवंबर को कराए गए चुनावों के लिए कुल 66 फीसदी मतदान हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: Poll of Exit Polls: गुजरात में सातवीं बार सत्ता में आ सकती है भाजपा, हिमाचल में फिर कमल खिलने के आसार

    हिमाचल में भाजपा को कड़ी टक्कर के आसार

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, राज्य में भाजपा को 24-34, कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं, इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 35-40, जबकि कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, न्यूज एक्स-जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 27-34 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी- मारक्यू के मुताबिक, भाजपा को 34-39, कांग्रेस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    यह भी पढ़े: Himachal Election 2022: चुनाव आयोग ने तेज की मतगणना की तैयारियां, कर्मचारियों की रिहर्सल का शेड्यूल तय

    हिमाचल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

    पंजाब विधानसभा चुनावों में एक तरफा सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को हिमाचल में बड़ा झटका लगने के आसार हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों में रिपब्लिक टीवी- मारक्यू और जी न्यूज- बार्क ने AAP को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि, अन्य ने पार्टी का सूपड़ा साफ होते दिखाया है। पिछले चुनावों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 09 सीटों का नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस को 08 सीटों का फायदा होने की संभावना है।

    comedy show banner
    comedy show banner