Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poll of Exit Polls: गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में आती दिख रही BJP, हिमाचल में कांटे की टक्कर

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 01:26 AM (IST)

    Poll of Polls गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान सम्पन्न होने के बारी तमाम एक्जिट पोल में गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

    Hero Image
    गुजरात और हिमाचल चुनाव का एग्जिट पोल

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Poll of Polls: गुजरात में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मुकाबला कांटे का रहा है। कांग्रेस सत्तारुढ़ पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। सोमवार देर शाम जारी एक्जिट पोल से यही बात निकलकर सामने आती है। हालांकि, वास्तविक नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब आठ दिसंबर को नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि सत्ता किसके हाथ में आएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में सोमवार को खत्म हुआ। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। परिणाम को प्रतीक्षा में रखा गया था।एक्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा 117-148 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 30-51 और आम आदमी पार्टी को 3-13 सीटें मिलने का अनुमान है। हिमाचल में भाजपा को 24-40 और कांग्रेस को 26-40 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। आप को 0-3 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में भाजपा तीन दशकों के अपने प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखती नजर आ रही है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृहराज्य होने के चलते गुजरात पर सबकी निगाहें हैं। भाजपा की दमदार वापसी होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पांच वर्ष पहले सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी और बड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस बार आप ने काफी क्षति पहुंचाई है। यह भी साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल तैयार होने की बात कही जा रही है, उसका असर गुजरात तक नहीं पहुंचा।

    गुजरात में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

    • न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। भाजपा को इस बार 117-140, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिल सकती हैं।
    • रिपब्लिक टीवी और पी-मारक्यू के एक्जिट पोल मे भी गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस बार भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें सकती हैं।
    • टीवी-9 गुजराती के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में एक बार फिर भाजपा की लहर देखने को मिली है। यहां सत्तासीन पार्टी को 125-130, कांग्रेस को 40-50 और आम आदमी पार्टी को 3-5 सीटें मिलने का पुर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
    • इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 128-144, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Gujarat Election Exit Poll Result 2022 LIVE: गुजरात में एक बार फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिलेगी कड़ी टक्कर

    • हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती हुई नजर आ रही है। इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, राज्य में भाजपा को 24-34, कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है।
    • इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 35-40, जबकि कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं।
    • न्यूज एक्स-जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 27-34 सीटें मिल सकती हैं।
    • रिपब्लिक टीवी- मारक्यू के मुताबिक, भाजपा को 34-39, कांग्रेस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Election Exit Poll 2022 LIVE: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, प्रदेश में फिर से कमल खिलने के आसार

    हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ

    कुल मिलाकर देखा जाए तो गुजरात में जहां भाजपा को इस बार 32 सीटें ज्यादा मिलने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 9 सीटों का नुकसान होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। गुजरात में कांग्रेस को 37 सीटों का नुकसान होगा, जबकि हिमाचल में 8 सीटों का फायदा। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि गुजरात में आप को 7 सीटें मिल सकती हैं।

    गुजरात में 2017 में भाजपा को मिली थी 99 सीटें

    गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव पांच साल पहले यानी 2017 में हुआ था। उस दौरान भी भाजपा की जीत के दावे किए गए थे, जो सही साबित हुए थे। उस समय भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

    हिमाचल में भाजपा को पिछली बार मिली 44 सीटें

    हिमाचल प्रदेश में पिछली बार 2017 में भाजपा को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस को 21 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। एक सीट सीपीएम और दो सीटें अन्य ने जीती थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner