Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • gujarat
  • ahmedabad
LIVE BLOG

Gujarat Election Exit Poll Result 2022: गुजरात में एक बार फिर बन सकती है भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

Gujarat Election Exit Poll Result 2022 LIVE Updates: गुजरात में सोमवार को दूसरे व अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही विधानसभा चुनाव का समापन हो गया। अब सभी की नजरें 8 दिसंबर को आने वाले नतीजे पर हैं। सोमवार की शाम विभिन्न सर्वे एजेंसियों व न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के दावे सामने आए।

By Achyut KumarMon, 05 Dec 2022 09:01 PM (IST)
News Article Hero Image

अहमदाबाद, आनलाइन डेस्क। Exit Poll 2022 Gujarat Election LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के दोनों चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सोमवार देर शाम जारी किए एक्जिट पोल में पूर्वानुमान लगाया गया है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

मौजूदा समय में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार है और भूपेंद्रभाई पटेल मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने इस बार भी उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आमदी पार्टी से है। आप ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

LIVE Gujarat Exit Poll Result 2022:

5 Dec 20228:25:56 PM
Gujarat Election एक तरफा है- जयराम ठाकुर
blog images

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिमला में कहा कि गुजरात एक तरफा चुनाव है। वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं। कांग्रेस बहुत नीचे आएगी और आम आदमी पार्टी अपने कुछ वोट लेगी, मगर उसके बाद भी दोनों पार्टियां बहुत पीछे रह जाएंगी। वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

5 Dec 20228:22:28 PM
Gujarat BJP के अध्यक्ष बोले- रिकार्ड मतों के साथ बनाएंगे सरकार
blog images

भाजपा गुजरात में रिकार्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी। यह दावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने किया है। उन्होंने यह दावा तमाम एक्जिट पोल्स में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के पूर्वानुमान को देखते हुए किया है।

5 Dec 20227:19:31 PM
Gujarat Election 2022: दूसरे चरण में 5 दिसंबर को डाले गए वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले गए। इस दौरान 93 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में थे।

5 Dec 20227:17:47 PM
Gujarat Election 2022: एक दिसंबर को 89 सीटों पर हुआ था मतदान
blog images

गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुआ। पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोट डाले गए। इस दौरान औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें, गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं।

5 Dec 20227:08:52 PM
Gujarat Exit Poll: कांग्रेस को एक बार फिर मिल सकती है निराशा

इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 128-144, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने की बात कही गई है।

5 Dec 20227:00:39 PM
टीवी-9 गुजराती का दावा, राज्य में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

टीवी-9 गुजराती के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 125-130, कांग्रेस को 40-50 और आम आदमी पार्टी को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह राज्य में फिर से भाजपा इतिहास रचते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

5 Dec 20226:54:58 PM
Gujarat में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

रिपब्लिक टीवी और P-Marq के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन सकती है। भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

5 Dec 20226:50:06 PM
Gujarat Exit Poll: गुजरात में इस बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 117-140 सीटें मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिलने की बात कही गई है।

5 Dec 20226:46:20 PM
Guajrat Exit Poll: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर आज मतदान हुआ। कुल 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब 8 दिसंबर को होगा। पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान हुआ था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us