Move to Jagran APP

PM Modi on Shinzo Abe: 'मेरे प्रिय मित्र पर हमले से दुखी हूं', शिंजो आबे पर हमले के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

Shinzo Abe Attack जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। बता दें कि शुकव्रार सुबह आबे को गोली मार दी गई।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 08 Jul 2022 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2022 12:06 PM (IST)
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शिंजो आबे पर हमले को लेकर जताया दुख

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका निधन हो गया है। शिंजो आबे के लिए भारत में भी दुआएं की जा रही थी, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शिंजो आबे का भारत से गहरा नाता रहा है। आबे पर हमले के बाद भारत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले पर दुख जताया है।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने आबे पर हमले को लेकर ट्वीट किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।'

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- गहरा सदमा पहुंचा

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मेरे मित्र पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं।

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शिंजो आबे पर हमले को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं, आबे ने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की दुआ करता हूं। मेरी संवेदना परिवार के साथ है।

भाषण देते वक्त हुआ हमला

गौरतलब है कि शिंजो आबे शुक्रवार सुबह एक जनसभा कर रहे थे। तभी हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। आबे पर हमला नारा शहर में हुआ है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। पुलिस ने 41 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हमले की वजह बताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.