Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरावती को मिलेगी नई पहचान, डंबल इंजन की सरकार ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए बनाया मास्टर प्लान

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 02 May 2025 10:38 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमरावती की राजधानी में 58 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जिसमें राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह महज एक शहर नहीं बल्कि सपना सच होने जैसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है। यह आंध्र प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदलने की ताकत है।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखा।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

    पीटीआई, अमरावती। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती कभी प्राचीन सातवाहन राजवंश की समृद्ध राजधानी थी और अपनी बौद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध थी। लगभग 1,800 साल बाद, इसे राजधानी के रूप में पुनर्जीवित करने की कोशिशें जोरों पर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दशक पहले, आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद, जिसके परिणामस्वरूप तेलंगाना का गठन हुआ और हैदराबाद का अस्तित्व समाप्त हो गया, अमरावती को नई राजधानी के रूप में पुनर्जीवित करने का विचार उभरा। आज, कई वर्षों की देरी और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, इस परियोजना को नए सिरे से केंद्र और राज्य के समर्थन से फिर से शुरू किया जा रहा है।

    पीएम ने 58 हजार करोड़ रुपये की परियोजना का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 58 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह महज एक शहर नहीं, बल्कि सपना सच होने जैसा है।

    पीएम मोदी ने कहा,"अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है। यह आंध्र प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदलने की ताकत है। अमरावती को उन्होंने एक ऐसा शहर बताया, जहां आंध्र प्रदेश के युवाओं के सपने साकार होंगे।" पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि शशि थरूर यहां हैं, कई लोगों की नींद हराम होगी।

    उन्होंने तेदेपा नीत इस दक्षिणी राज्य के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अमरावती को राजधानी के रूप में विकसित करना मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सपनों का प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। 

    साल 2014 में अमरावती को बनाया गया आंध्र प्रदेश की राजधानी

    बता दें कि 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन हो गया था और हैदराबाद को नवगठित राज्य तेलंगाना की राजधानी बना दिया गया था। मोदी ने अमरावती के संस्थानों, राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और रक्षा प्रतिष्ठानों सहित 94 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    पीएम ने कहा कि आने वाले वर्षों में अमरावती सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, हरित ऊर्जा, स्वच्छ उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में एक अग्रणी शहर के रूप में उभरेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं सिर्फ कंक्रीट की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये आंध्र प्रदेश और विकसित भारत की महत्वाकांक्षाओं का मजबूत आधार हैं।

    स्वर्णिम आंध्र विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और अब अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है। यह महज संयोग नहीं है। स्वर्णिम आंध्र के निर्माण के लिए यह शुभ संकेत है। स्वर्णिम आंध्र विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करेगा और अमरावती इसके विजन को ऊर्जा देगा। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों और यहां बैठे अपने सहयोगियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप राज्य के विकास के लिए मुझे हमेशा अपने साथ पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: 'लोग नहीं, नेता होते हैं जातिवादी', गडकरी बोले- जातिगत भेदभाव को खत्म होना चाहिए