विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PC George ने थामा BJP का दामन, लोकसभा चुनाव से पहले केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 31 Jan 2024 04:01 PM (IST)

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी और भाजपा का विलय हो गया है। केरल के पूंजार विधानसभा ...और पढ़ें

पीसी जॉर्ज की अध्यक्षता वाली केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया।(फोटो सोर्स: जागरण)
पीसी जॉर्ज की अध्यक्षता वाली केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ कर चुके हैं पीसी जॉर्ज
  2. केरल के पास पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में एक बड़ा समर्थन समूह: वी मुरलीधरन

एएनआई, नई दिल्ली। केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले पीसी जॉर्ज ने दिल्ली आकर अपनी पार्टी भाजपा में विलय कर दिया है। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की मौजूदगी में पीसी जॉर्ज ने भाजपा का दामन थाम लिया।

केरल में बीजेपी को मिलेगी मजबूती: वी मुरलीधरन

पीसी जॉर्ज के भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, "उनके (पीसी जॉर्ज) नेतृत्व में केरल जनपक्षम का बीजेपी में शामिल होने से आने वाले चुनावों में पीएम मोदी का समर्थन करने वाली ताकतों को मजबूती मिलेगी। केरल के पास पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में एक बड़ा समर्थन समूह होगा।"

पीएम मोदी की लीडरशिप की मुरीद है पीसी जॉर्ज

केरल के पूंजार विधानसभा क्षेत्र से 30 सालों से ज्यादा वक्त के लिए पी सी जॉर्ज विधायक रहे। वो सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला।

अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने से पहले पीसी जॉर्ज ने कहा था कि हमारी पार्टी काफी छोटी है भाजपा में मिलना कुछ ऐसी है  है जिसे एक एक धारा नदी में समा जाती है।

पीसी जॉर्ज कई राजनीतिक दलों का थाम चुके हैं दामन

पीसी जॉर्ज केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पहले वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), और केरल कांग्रेस (सेक्युलर) जैसे विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे। केरल में साल 2011-2015 के बीच जब यूडीएफ सरकार सत्ता में थी तो उस दौरान जॉर्ज  केरल विधानसभा के मुख्य सचेतक पद पर आसीन थे। साल 2017 में उन्होंने केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी की स्थापना की।

यह भी पढ़ें: 'भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला', PC George ने की PM मोदी की जमकर तारीफ; केरल में अब और मजबूत होगी BJP