विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला', PC George ने की PM मोदी की जमकर तारीफ; केरल में अब और मजबूत होगी BJP

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 30 Jan 2024 02:02 PM (IST)

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी और भाजपा का विलय हो सकता है। केरल के पूंजार विधानसभा ...और पढ़ें

केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी के नेता ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।(फोटो सोर्स: जागरण)
केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी के नेता ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, कोट्टायम। केरल में भाजपा की मजबूत और बढ़ने जा रही है। पूर्व विधायक पी सी जॉर्ज ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनके नेतृत्व वाली केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भाजपा में विलय होने की संभावना है। कोट्टायम में मीडिया से बातचीत करेत हुए  पी सी जॉर्ज (P C George) ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी का भाजपा के साथ विलय हो।

उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काफी छोटी है भाजपा में मिलना कुछ ऐसी है  है जिसे एक एक धारा नदी में समा जाती है।

पीसी जॉर्ज ने मोदी की लीडरशिप की तारीफ की

केरल के पूंजार विधानसभा क्षेत्र से 30 सालों  से ज्यादा वक्त के लिए पी सी जॉर्ज विधायक रहे। वो सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला।

 जब उनसे पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो चुनावी मैदान में उतरेंगे तो उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा। अगर नहीं कहेगी तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।

कई राजनीतिक दलों से जुड़ चुके हैं पीसी जॉर्ज

बता दें कि  पीसी जॉर्ज केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पहले वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), और केरल कांग्रेस (सेक्युलर) जैसे विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे।

केरल में साल 2011-2015 के बीच जब यूडीएफ सरकार सत्ता में थी तो उस दौरान जॉर्ज  केरल विधानसभा के मुख्य सचेतक पद पर आसीन थे। साल 2017 में उन्होंने केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी की स्थापना की।

यह भी पढ़ें: केरल: रंजीत श्रीनिवासन मर्डर केस में PFI के 15 सदस्यों को मौत की सजा, मां और पत्नी के सामने की थी बीजेपी नेता की हत्या