Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Mulayam Singh Yadav Funeral News Updates: मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, 'नेताजी अमर रहें' के नारे से गूंजा सैफई

Mulayam Singh Yadav Last Rites News Updates: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर ओर 'नेताजी अमर रहे' के नारे की गूंज सुनाई दी।

By Achyut KumarTue, 11 Oct 2022 05:01 PM (IST)
News Article Hero Image

Mulayam Singh Yadav Funeral News Updates:: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 

सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।  

LIVE- Mulayam Singh Yadav Funeral Latest News:

11 Oct 20224:30:13 PM
Mulayam Singh Yadav के जाने से देश दुखी है- ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता है। उनके जाने से सभी देशवासी दुखी हैं।

/

11 Oct 20224:16:24 PM
मुलायम सिंह यादव के जाने से राजनीति को हुई बड़ी क्षति
blog images

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यादव ने सैफई में कहा कि उनके मुलायम सिंह यादव से बहुत अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को धरती से जुड़ा हुआ नेता माना जाता था। उनके निधन से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

11 Oct 20224:04:12 PM
वरुण गांधी ने कहा- दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ हूं

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह दुख की घड़ी में अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।

/

11 Oct 20224:01:06 PM
रक्षा राजनाथ सिंह ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्श करने सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं होगा। 

11 Oct 20223:59:48 PM
Mulayam Singh Yadav को अखिलेश ने दी मुखाग्नि

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी  यादव, शिवपाल यादव और राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने नेता जी अमर रहे, जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है के नारे लगाए।

#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। pic.twitter.com/5nxBK5Mxft

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
11 Oct 20223:52:45 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
blog images

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम संस्कार समारोह में अखिलेश यादव के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। 

11 Oct 20223:34:11 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अनिल अंबानी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अनिल अंबानी भी शामिल हुए। उनके अलावा, बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी सैफई पहुंचे।

11 Oct 20223:22:12 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। उनके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शरद पवार, वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, राकेश टिकैत, बाबा रामदेव भी सैफई पहुंचे हैं।

11 Oct 20223:19:25 PM
अभिषेक बच्चन पहुंचे सैफई

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच गए हैं। उनके अलावा, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी सैफई पहुंची हैं।

11 Oct 20223:10:26 PM
Mulayam Singh Funeral: नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई

मुलायम सिंह यादव अब अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देर में उनका संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैफई में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर ओर नेताजी अमर रहे के नारे सुनाई दे रहे हैं। 

#WATCH | A large sea of people chants "Netaji amar rahein" as a vehicle carries the mortal remains of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM #MulayamSinghYadav for his last rites, in Saifai, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/RMCzht2uI3

— ANI (@ANI) October 11, 2022
11 Oct 20223:05:26 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे हैं। लोगों का हुजूम अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा है।

11 Oct 20222:42:49 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे। वे पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर सवार हैं। 

Mulayam Singh Yadav News: तब लालू के कारण PM बनने से रह गए थे मुलायम सिंह यादव, शरद को भी मानते थे जिम्‍मेदार

11 Oct 20222:10:21 PM
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

भाजपा सांसद वरुण गांधी, रालोद सांसद जयंत चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 20222:02:35 PM
मेला ग्राउंड पंडाल से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा Mulayam Singh Yadav का पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड पंडाल से अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। लोग पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पंडाल में इकट्ठा हुए हैं।

11 Oct 20221:53:27 PM
राकेश टिकैत ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

किसान नेता राकेश टिकैत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करने सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा

11 Oct 20221:47:23 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सैफई पहुंच गए हैं। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देंगे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

11 Oct 20221:25:32 PM
सैफई पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैफई पहुंच गए हैं। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें, दोपहर तीन बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 20221:11:36 PM
Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
blog images

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ रहा है। वे मंच तक पहुंच जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंच पर कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

11 Oct 202212:47:21 PM
अखिलेश यादव ने पूरी की Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार के पहले की विधियां

मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उससे पहले उनके बेटे अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार के पहले की विधियां पूरी की।  

#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। pic.twitter.com/dS4oCEEc2u

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
11 Oct 202212:42:42 PM
Mulayam Singh Yadav: 'जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है' से गूंजा पंडाल

मुलायम सिंह यादव को दोपहर तीन बजे मुखाग्नि दी जाएगी। उसके पहले मेला ग्राउंड पंडाल में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पंडाल जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है के नारे से गूंजायमान है।

11 Oct 202212:25:44 PM
Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

मुलायम सिंह यादव का सैफई में दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हर कोई अपने नेता को श्रद्धांजलि देना चाहता है।

11 Oct 202212:09:44 PM
Mulayam Singh Yadav: केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने पत्र लिखकर व्यक्त की संवेदना

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संतप्त परिवार को पत्र लिखकर संवेदना व्यक्त की है। मुलायम सिंह का आज उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 202211:52:07 AM
Mulayam Singh Yadav: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू पहुंचे सैफई

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू सैफई पहुंच गए हैं। वे यहां मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

/

अंतिम यात्रा पर निकले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ आज इटावा के सैफई में होगा अंतिम संस्कार pic.twitter.com/0QqlALiPIF

— Dharmendra Pandey (@Dharm0912) October 11, 2022
11 Oct 202211:47:20 AM
Mulayam Singh Yadav: मथुरा की कचौड़ी के दीवाने थे मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव का मथुरा से भी खास लगाव रहा। वे यहां की कचौड़ी और दही के साथ जलेबी के दीवाने थे। वे जब भी मथुरा आते, इसे खाना नहीं भूलते थे।

Mulayam Singh Yadav Death: मथुरा की कचौड़ी, दही के साथ जलेबी के दीवाने थे मुलायम सिंह यादव

11 Oct 202211:24:18 AM
Mulayam Singh Yadav: लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया नेताजी का पार्थिव शरीर

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई के मेला ग्राउंड में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर तीन बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

#WATCH | Uttar Pradesh: The mortal remains of Samajwadi Party (SP) supremo and former Uttar Pradesh CM Mulayam Singh Yadav kept at Numaish Ground in Saifai, Etawah for people to pay their last respects.

His last rites will be performed with full state honours. pic.twitter.com/xeApBc5hM0

— ANI (@ANI) October 11, 2022
11 Oct 202211:13:54 AM
Mulayam Singh Yadav: शिवपाल, रामगोपाल और रीता जोशी ने दी श्रद्धांजलि

शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं और आम लोगों ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। लोग नेताजी के अंतिम दर्शन दोपहर दो बजे तक ही कर सकेंगे।

11 Oct 202211:09:23 AM
Mulayam Singh Yadav: सपा के झंडे में लिपटा है पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सपा के झंडे में लिपटा हुआ है। लोग दो बजे तक ही नेताजी का अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उसके बाद दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 202211:03:25 AM
Mulayam Singh Yadav: मेला ग्राउंड पंडाल पहुंचा नेताजी का पार्थिव शरीर

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को मेला ग्राउंड पंडाल में लाया गया है। उनका दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।  

11 Oct 202210:42:43 AM
Mulayam Singh Yadav: मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा नेताजी का पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को मेला ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। pic.twitter.com/ABG9Q91v1H

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
11 Oct 202210:38:58 AM
Mulayam Singh Yadav: कांग्रेस की तरफ से अंतिम संस्कार में कमलनाथ और भूपेश बघेल

कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को सैफई भेजा है। आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 202210:31:59 AM
Mulayam Singh Yadav: 28 साल की उम्र में चुने गए थे विधायक

मुलायम सिंह यादव 28 साल की उम्र में 1967 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उनके बेटे अखिलेश यादव अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

11 Oct 202210:24:07 AM
जानें, मुलायम सिंह के परिवार के बारे में

मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती, जबकि दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। मालती और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव है, जबकि साधना और मुलायम के बेटे प्रतीक हैं।

11 Oct 202210:21:13 AM
सैफई मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा नेता जी का पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है, जहां उनके चाहने वाले अपने नेताजी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 Oct 20229:32:06 AM
मुलायम सिंह यादव तीन बार बने यूपी के मुख्यमंत्री

नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा, 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सदस्य चुने गए।

11 Oct 20229:29:16 AM
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोनों कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

11 Oct 20229:10:12 AM
गोरखपुर से मुलायम सिंह का था खास लगाव

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से मुलायम सिंह यादव का खास लगाव था। उनके चाहने वाले यहां सभी दलों में मौजूद हैं। लोग उन्हें धरती पुत्र कहते थे। वे विरोधी दल के नेताओं का भी सम्मान करते थे।

Mulayam Singh Yadav: गोरखपुर से नेताजी का था खास लगाव, सभी दल में थे उनको चाहने वाले

11 Oct 20229:02:43 AM
चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।

Mulayam Singh Yadav Death: चंदन की लकड़ी से होगा Netaji का अंतिम संस्कार, Kannauj से रवाना हुए कार्यकर्ता

11 Oct 20228:55:40 AM
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज आएंगे सैफई

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सैफई जाएंगे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव ने प्रयागराज को तीन पावर प्रोजेक्ट की दी थी सौगात

11 Oct 20228:43:49 AM
जब प्रयागराज में गूंजा था- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है

यह बात 2004 की है। प्रयागराज के रामबाग में स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर मैदान में जैसे ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हेलिकाप्टर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है।

Mulayam Singh Yadav: जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है...प्रयागराज में गूंजा था नारा

11 Oct 20228:07:19 AM
सैफई में बनाए गए हेलीपैड और वाटरप्रूफ पंडाल

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में कई हेलीपैड और वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Mulayam Singh Yadav Death: वो वक्त जब मुलायम सिंह यादव की कार पर हुआ था जानलेवा हमला, बरसी थीं गोलियां

11 Oct 20227:59:27 AM
अंतिम दर्शन के लिए सैफई पहुंचे आजम खान

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आजम खान भी सोमवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने हाथ पकड़कर उनको सहारा दिया। आजम खान लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे आजम खां, अखिलेश यादव ने हाथ पकड़ कर दिया सहारा

11 Oct 20227:51:42 AM
उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mulayam Singh Yadav: 15 Points में पढ़ें नवंबर 1939 से अक्टूबर 2022 तक पूरा सफरनामा, देखें- यादगार तस्वीरें

11 Oct 20227:44:16 AM
अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Mulayam Singh Yadav Death: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

11 Oct 20227:40:54 AM
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेहद रोमांचक है मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की Love स्टोरी, अस्पताल से शुरू हुई और अस्पताल में खत्म

11 Oct 20227:38:05 AM
अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us