Modinomics: मोदीनॉमिक्स से हो रहा देश में विकास, भाजपा ने कहा- भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही आगे
Modinomics भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है और इसका संकेत कई मापदंडों से भी मिलता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी मांग उपभोग पैटर्न माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह तथा कई प्रकार के अन्य मापदंडों में हो रही वृद्धि देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत हैं।

नई दिल्ली, पीटीआई। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है और इसका संकेत कई मापदंडों से भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी डेटा करीब आठ प्रतिशत के आस-पास होने की संभावना है।
पीएम मोदी के मोदीनॉमिक्स को दिया श्रेय
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी मांग, उपभोग पैटर्न, माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह तथा कई प्रकार के अन्य मापदंडों में हो रही वृद्धि देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत हैं। उन्होंने इसके लिए मोदीनॉमिक्स (Modinomics) को धन्यवाद दिया।
विकास की गति में होगी तेजी
उन्होंने पीएम मोदी के 'मोदीनॉमिक्स' को इसका श्रेय देते हुए कहा कि त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है, जिसके कारण मांग में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके कारण देश की अर्थव्यवस्था और बेहतर स्थिति में होगी एवं विकास की गति और तेजी से बढ़ेगी।
आठ फीसदी रहेगी जीडीपीः सैयद जफर
बहुत तेजी से बढ़ रहा है देश
देश में पहली तिमाही का जीडीपी का डेटा आज आने वाला है। हालांकि, मुझे नहीं पता है कि यह आंकड़ा कितना होगा, लेकिन विकास की गति को देखकर इस बात का संकेत मिलता है कि यह करीब आठ फीसदी के आसपास ही रहेगी। उन्होंने जीडीपी के आंकड़े एक शानदार संख्या बताते हुए कहा आगे कहा कि यह संख्या दर्शाता है कि देश की अर्थव्यवस्था ना सिर्फ बढ़ रही है, लेकिन यह बहुत ही तेज गति से बढ़ भी रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।