Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई में बढ़ा चाय का उत्पादन, पिछले महीने प्रोडक्शन 6.2 प्रतिशत बढ़कर हुआ 165 मिलियन किलोग्राम

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 01:35 PM (IST)

    भारत में चाय का उत्पादन हर साल बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2023 में चाय का उत्पादन 6.2 फीसदी बढ़कर 165.01 मिलियन किलोग्राम हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 155.29 मिलियन किलोग्राम था। आपको बता दें कि भारत दुनिया में चाय उत्पादकों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। कुल 25 देशों में भारत चाय का निर्यात करता है।

    Hero Image
    जुूलाई में दक्षिण भारत में उत्पादन 21.95 मिलियन किलोग्राम रहा

    नई दिल्ली, एजेंसी: देश में चाय का उत्पादन हर साल बढ़ रहा है। आंकड़ो के मुताबिक जुलाई 2023 में चाय का उत्पादन 6.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 165.01 मिलियन किलोग्राम हो गया, जबकि पिछली समान अवधि में 155.29 मिलियन किलोग्राम था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    टी बोर्ड (Tea Board) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत में जुलाई के दौरान चाय का उत्पादन 143.05 मिलियन किलोग्राम रहा, जबकि पिछली समान अवधि में यह 135.77 मिलियन किलोग्राम था। वहीं जुूलाई में दक्षिण भारत में उत्पादन 21.95 मिलियन किलोग्राम रहा, जो पिछली साल की समान अवधि में 19.52 मिलियन किलोग्राम था।

    छोटे चाय उत्पादकों ने बढ़ाया चाय उत्पादन

    कुल मात्रा के अनुपात के रूप में छोटे चाय उत्पादकों द्वारा उत्पादन का प्रतिशत जुलाई 2023 में बढ़कर 50.9 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार 2022 के पिछले समान महीने में यह 50.2 प्रतिशत था।

    कहां हुआ सबसे ज्यादा उत्पादन

    उत्तर भारत में, असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों ने पिछले महीने यानी जुलाई 2023 में सबसे ज्यादा उत्पादन दर्ज किया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रीमियम दार्जिलिंग किस्म की फसल जुलाई 2023 के दौरान दस लाख किलोग्राम कम थी, जबकि पिछली समान अवधि में यह 1.04 मिलियन किलोग्राम थी।

    भारत चाय उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश

    आपको बता दें कि चाय उत्पादन में भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा चाय की खपत वाले देशों में से एक है। यहां उत्पादित चाय का 80 प्रतिशत स्थानीय लोग उपभोग करते हैं।

    भारत दुनिया के शीर्ष पांच चाय निर्यातकों में से एक है। आंकड़ो की माने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल निर्यात का 10 प्रतिशत निर्यात भारत करता है। भारत अपनी चाय दुनिया के 25 देशों में करता है जिसमें रूस, ईरान, यूएई, यूएस, ब्रिटेन, जर्मनी और चीन शामिल है।