Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Manmohan Singh: 'जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं बने मनमोहन सिंह का स्मारक', खरगे ने सरकार को लिखी चिट्ठी

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 07:48 PM (IST)

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं ने चर्चा की कि सरकार की ओर से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh Passes Away मनमोहन सिंह के लिए उनके कद के अनुसार एक उचित स्थान पर स्मारक दिया जाना चाहिए। परिवार इस मामले पर सरकार से बातचीत कर रही है। कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह का परिवार सरकार से बातचीत कर रहे हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस ने की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार और उनके स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं ने चर्चा की कि सरकार की ओर से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए उनके कद के अनुसार, एक उचित स्थान पर स्मारक दिया जाना चाहिए। परिवार इस मामले पर सरकार से बातचीत कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह का परिवार सरकार से बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार रात (26 दिसंबर) को डॉ मनमोहन सिंह ने एम्स में अंतिम सांस ली।

    देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया: पीएम मोदी

    डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने।

    आगे कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

    शक्तिस्थल के पास होगा अंतिम संस्कार

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) को सुबह 11: 45 बजे दिल्ली के शक्ति स्थल  स्थित निगम बोध घाट में होगा। उनकी बेटी आज देर रात अमेरिका से लौटेगी।

    मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार के दौरान विशेष राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

    कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर 

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह करीब दस बजे नई दिल्ली स्थित शांति वन में राजकीय सम्मान के साथ होगा। इससे पहले शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके मोतीलाल नेहरु रोड स्थित सरकारी आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा।

    जहां उनके पार्थिव शरीर को पार्टी नेताओं व प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। खास बात है कि शांति वन में ही देश के दूसरे पूर्व प्रधानमंत्रियों का भी अंतिम संस्कार किया गया है। कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी मुख्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को करीब डेढ़ घंटे तक पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

    जहां से सुबह करीब 9.30 बजे पूरे सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जो वहां से सीधे शांति वन पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उनकी बेटियां अमेरिका से लौट रहीं हैं और उनके देर रात दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: 2 BHK फ्लैट, 700 रुपये किराया... 28 साल तक गुवाहाटी में रेंट पर क्यों रहे मनमोहन सिंह? मकान मालकिन ने बताई वजह