विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manmohan Singh: 'मैं जानती थी वो मुझसे बेहतर साबित होंगे', जब सोनिया ने बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया था पीएम

Published: Fri, 27 Dec 2024 03:02 PM (IST)

Manmohan Singh Death देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह ...और पढ़ें

Manmohan Singh Death जब सोनिया गांधी ने की थी मनमोहन की तारीफ । (फोटो- रायटर)
Manmohan Singh Death जब सोनिया गांधी ने की थी मनमोहन की तारीफ । (फोटो- रायटर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Manmohan Singh Death पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम को देश-दुनिया के तमाम बड़े नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वो देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे।

इस बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का 2018 का एक बयान खूब चर्चा में है। इस दौरान सोनिया ने मनमोहन सिंह की खूब तारीफ की थी।

जब सोनिया बोलीं- पता था मुझसे बेहतर साबित होंगे मनमोहन

  • वर्ष 2018 में मुंबई के एक कार्यक्रम में दिए भाषण में सोनिया ने कहा कि मुझे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं कि मुझे पता था कि 2004 के लोकसभा चुनावों में डॉ. मनमोहन सिंह उनसे बेहतर प्रधानमंत्री होंगे। 
  • सोनिया गांधी ने कहा था, "मुझे अपनी सीमाएं पता थीं। मुझे पता था कि मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे। 

1991 से राजनीतिक यात्रा शुरू की

मनमोहन सिंह ने 1991 में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उस दौरान उन्हें तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव की कैबिनेट में वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने भारत में उदारीकरण की प्रक्रिया में सहायता के लिए कई आर्थिक सुधार पेश किए थे।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मनरेगा योजना लाना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का दायरा बढ़ाना और अपने कार्यकाल के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करने का भी काम किया। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दो कार्यकालों में उन्होंने विभिन्न भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास सुधारों और बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार की शुरूआत भी की। 

मनमोहन सिंह की हैं तीन बेटियां

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीती रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी गुरचरण सिंह और तीन बेटियां हैं। वो 2004 से 2014 तक 10 साल भारत के प्रधानमंत्री रहे।

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने एक मार्गदर्शक खो दिया है। 

यह भी पढ़ें- ईमानदारी की विरासत में विवादों का भी साया, परमाणु समझौते में विजेता बनकर उभरे; मगर अन्ना आंदोलन ने खिलाफ में बनाई थी हवा

यह भी पढ़ें- Manmohan Singh: उत्‍तराखंड के इस शहर से था मनमोहन सिंह का खास लगाव, चचेरे भाई बोले- 'परिवार स्तब्ध'