विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election 2024: आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा लड़ सकते हैं चुनाव, शिंदे की शिवसेना से टिकट मिलने की तैयारी

Published: Fri, 25 Oct 2024 03:12 PM (IST)

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा चुनाव लड़ सकते हैं। एकनाथ ...और पढ़ें

आदित्य ठाकरे के खिलाफ लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो)
आदित्य ठाकरे के खिलाफ लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुंबई: Maharashtra Vidhan Sabha election 2024: महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा चुनाव लड़ सकते हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना वर्ली विधानसभा सीट से मिलिंद देवड़ा को टिकट दे सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार सुबह कहा कि शिंदे सेना ने देवड़ा की उम्मीदवारी की पुष्टि की है, जिसके एक दिन बाद ठाकरे की पार्टी ने कहा कि वह अपनी सीट का बचाव करेंगे।

दोनों का मुकाबला राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संदीप देशपांडे से भी होगा, जो उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं।

वर्ली से मिलिंद देवड़ा ने दो बार हासिल की जीत

ठाकरे जूनियर के पास वर्ली सीट है ,जो कि शिव सेना का गढ़ है। जिस पर राज्य की 287 अन्य विधानसभा सीटों के साथ 20 नवंबर को मतदान होगा।

वर्ली से मुरली देवड़ा ने इस सीट से चार बार जीत हासिल की, जिसमें 1984 से 1991 तक जीत की हैट्रिक भी शामिल है और उनके बेटे मिलिंद देवड़ा ने 2004 और 2009 में लगातार दो बार जीत हासिल की।

क्या आदित्य को मात दे पाएंगे मिलिंद?

वहीं 2019 में वर्ली से जीतकर आदित्य पहली बार विधायक बने थे। 2022 में जब शिवसेना में टूट हुई तो उद्धव से ज्यादा आदित्य ही एकनाथ शिंदे पर मुखर थे। ऐसे में आदित्य के खिलाफ मिलिंद को उताकर शिंदे बड़ा सियासी दांव खेलना चाहते हैं।

हालांकि, सियासी गलियारों में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या मिलिंद आदित्य को मात दे पाएंगे या मिलिंद के मैदान में उतरने से आदित्य को वॉकओवर मिल जाएगा?

हो सकता त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को ही वर्ली सीट से अपना नामांकन कर दिया था। मिलिंद देवड़ा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं और दक्षिण मुंबई से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान देवड़ा को वर्ली को संभालने का काम भी सौंपा गया था। आदित्य का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वर्ली विधानसभा में यूबीटी को मात्र 6500 वोटों की बढ़त मिली थी।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, देवड़ा के मैदान में आने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो जाएगा जहां एक तरफ आदित्य ठाकरे होंगे तो दूसरी तरफ मनसे के संदीप देशपांडे होंगे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में अजित गुट की NCP को बड़ा झटका, छगन भुजबल के भतीजे समीर ने छोड़ी पार्टी; निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव