Karnataka: 'C से शुरू होता है कांग्रेस और करप्शन', भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम बोम्मई का पलटवार
Karnataka कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के राज में विकास कार्यों के लिए 40 फीसद कमीशन लिया जाता है। इसी आरोपों पर सीएम बोम्मई ने पलटवार करते हुए ...और पढ़ें

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच अभी से ही जुबानी हमले जारी हैं। कर्नाटक कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम बसवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम 'सी' से शुरू होता है और करप्शन भी 'सी' से ही शुरू होता है। इसलिए वे दोनों एक जैसे ही हैं।
Congress's name starts with 'C' and corruption also starts with 'C'. So, they are coterminous. There are more than 60 charges against them and they have been charged by Lokayukta also: Karnataka CM Basavaraj Bommai on corruption allegations by Karnataka Congress pic.twitter.com/NeXcVPX4nK
— ANI (@ANI) February 15, 2023
कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार बहुत अधिक था- सीएम बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने आगे कहा कि उनके खिलाफ 60 से अधिक आरोप हैं और उन पर लोकायुक्त ने भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार बहुत अधिक था और अब सभी मामले लोकायुक्त को स्थानांतरित किए जा रहे हैं। सबसे पहले उन्हें अपने भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना चाहिए।
क्या लगाया था कांग्रेस ने आरोप
बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के राज में विकास कार्यों के लिए 40 फीसद कमीशन लिया जाता है। इसी आरोपों पर सीएम बोम्मई ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को ही भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम 'सी' से शुरू होता है और करप्शन भी 'सी' से ही शुरू होता है। इसलिए वे दोनों एक जैसे ही हैं।
कर्नाटक में इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को समाप्त होगा। पिछली बार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई 2018 में हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।