Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi की वो सीट जहां ओवैसी ने AAP का बिगाड़ा खेल, मुस्लिम सीट पर खिला कमल

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 03:30 PM (IST)

    Delhi Election Result 2025 दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर AAP और भाजपा में ही मुख्य मुकाबला देखने को मिला। हालांकि एक सीट ऐसी भी रही जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आम आदमी पार्टी का काम बिगाड़ दिया। ये सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। भाजपा ने 16 सीटें जीत ली है और 30 सीटों पर आगे चल रही है।

    Hero Image
    Delhi Election Result 2025 दिल्ली में आप को बड़ा झटका लगा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election Result 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बंपर जीत पाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा 47 तो वहीं AAP 23 पर आगे चल रही है। वहीं अब तक आए नतीजों में भाजपा 16 और आप 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर AAP और भाजपा में ही मुख्य मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, एक सीट ऐसी भी रही जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आम आदमी पार्टी का काम बिगाड़ दिया। ये सीट मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है।

    मुस्तफाबाद में भाजपा की बड़ी जीत

    मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद भाजपा की झोली में चली गई है। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17 हजार 578 वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM से चुनाव लड़े ताहिर हुसैन ने आप का खेल बिगाड़ा है।

    ताहिर को मिले 30 हजार से ज्यादा वोट

    ताहिर हुसैन को 33 हजार 474 वोट मिले हैं। वहीं, आप के अदील को 67 हजार 637 वोट मिले। वहीं, मोहन सिंह बिष्ट को 85215 वोट मिले हैं। अगर ओवैसी इस चुनाव में न आते तो ये सीट आप जीत सकती थी।

    केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

    शराब घोटाले में जेल गए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधानसभा चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से मात दी है।

    यह भी पढ़ें - फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर चोरी होने का डर? AAP के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील

    सत्येंद्र जैन बुरी तरह चुनाव हारे

    शकूर बस्ती से AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के करनैल सिंह ने सत्येंद्र को 20998 वोटों से हराया है। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे। वहीं, वजीरपुर से आप के रजेश गुप्ता भाजपा की पूनम शर्मा से हार रहे हैं। 

    दूसरी ओर ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज 3188 वोटों वोटों से चुनाव हार गए हैं। गौरतलब है कि कालकाजी से सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है।

    अमानतुल्ला खान जीत रहे चुनाव

    ओखला से आप के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान बड़ी जीत पाते दिख रहे हैं। अमानतुल्ला 31 हजार 660 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के मनीष चौधरी हार रहे हैं। ओखला से ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार शिफा उर रहमान दूसरे स्थान पर हैं।