विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर चोरी होने का डर? AAP के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 08 Feb 2025 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2025 02:15 PM (IST)

Delhi Secretariat sealed दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की ...और पढ़ें

Delhi Secretariat sealed दिल्ली सचिवालय किया गया सील।
Delhi Secretariat sealed दिल्ली सचिवालय किया गया सील।

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Secretariat sealed दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। यहां तक की खुद केजरीवाल अपनी सीट हार गए हैं। 

दिल्ली चुनाव में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी भाजपा 8 सीटें और आप 9 सीटें जीत चुकी है।

इस बीच दिल्ली की कई सीटों पर चुनावी परिणाम आने के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है।

क्यों लिया गया ये फैसला

प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, इसके लिए ये आदेश दिया गया। कोई दस्तावेज चुरा न ले, इसके लिए सचिवालय सील कर दिया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

भाजपा को बंपर सीटें

बता दें कि दिल्ली में भाजपा को बंपर जीत मिलती दिख रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार रही है। AAP के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। चाहे सौरभ भारद्वाज हो या सत्येंद्र जैन दोनों चुनाव हार गए हैं।