विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच क्यों बढ़ रहा टकराव? अब इंजीनियरों के तबादले पर भिड़े सीएम-डिप्टी सीएम

Published: Thu, 29 May 2025 04:05 PM (IST)

Karnataka Politics कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सीएम सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच लोक निर्माण विभाग के ...और पढ़ें

सीएम सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच बढ़ रहा टकराव। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
सीएम सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच बढ़ रहा टकराव। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. कर्नाटक में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच टकराव।
  2. इंजीनियरों के तबादलों को लेकर हुआ विवाद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। राज्य में सीएम सिद्दरमैया डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच फिर एक बार टकराव देखने को मिल रहा है। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले भी कई मौकों पर टकराव देखने को मिल चुका है।

दरअसल, इस बार दोनों नेताओं के बीच में लोक निर्माण विभाग से पांच वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादले को लेकर हुआ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम शिवकुमार के विभाग के अंतर्गत आने वाले इंजीनियरों का तबादला सिद्धारमैया के विभाग से कर दिया गया है। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच टकराव देखने को मिला है।

जानिए क्या है पूरा विवाद

कर्नाटक सरकार में लोक निर्माण विभाग जल संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस मंत्रालाय का नेतृत्व डिप्टी सीएम शिवकुमार करते हैं। वहीं, हाल में लोक निर्माण विभाग से पांच वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादले कार्मिक विभाग से किए गए। ये विभाग सीएम सिद्दरमैया के अधीन आता है।

इन्हीं तबादलों को लेकर डिप्टी सीएम नाराज चल रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को एक औपचारिक पत्र लिखकर उन्हें अधिसूचना को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि बिना किसी जानकारी के ही इन तबादलों का आदेश जारी कर दिया गया है।

अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने के समय हुए एक सज्जन समझौते की याद भी दिलाई। इस पत्र में कहा डिप्टी सीएम ने लिखा कि मेरे विभाग से संबंधित कोई भी तबादला या नियुक्ति मेरी स्पष्ट स्वीकृति के बिना नहीं की जा सकती।

सीएम ने नहीं दिया डिप्टी सीएम के पत्र का जवाब

खबरें आईं हैं कि कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने अभी तक डिप्टी सीएम शिवकुमार के पत्र का जवाब नहीं दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों नेताओं के बीच में टकराव और भी बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिन इंजीनियरों का तबादला किया गया है कि उनमें एक इंजीनियर इसी महीने के अंत में रिटायर होने वाला था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने कौन-सा गोपनीय पत्र किया शेयर? कहा- पाक से सुलह के लिए राजीव गांधी ने अमेरिका से मांगी थी मदद

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान समझ ले, ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ', पीएम मोदी बोले- तीन बार घर में घुसकर मारा है