Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या राहुल गांधी मानते हैं कि उनके परदादा 'देशद्रोही' थे? भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने किए तीखे सवाल

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:27 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तब चीन ने 43000 वर्ग किमी से अधिक भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने पूछा क्या गांधी मानते हैं कि दिग्गज कांग्रेस नेता और उनके परदादा देशद्रोही थे। गौरव भाटिया के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।

    Hero Image
    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने किए तीखे सवाल (LEFT IMAGE: RAHUL GANDHI, RIGHT: GAURAV BHATIA)

    नई दिल्ली, एजेंसी। लद्दाख गतिरोध के शुरुआती हफ्तों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के किसी भी हिस्से पर कब्जा नहीं किया है। पीएम मोदी के इस दावे का खंडन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'सरासर झूठ' करार दिया और मीडिया से कहा, 'पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता के इस आरोप पर अब भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, 'कांग्रेस और चाइनीज कम्युनिटी पार्टी के बीच 2008 के एमओयू को हरी झंडी दिखाई। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या इस समझौते के तहत उन्हें भारत के हितों के खिलाफ काम करने और भारतीय सेना के मनोबल को चोट पहुंचाने की जरूरत थी?'

    गौरव भाटिया ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल

    भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तब चीन ने 43,000 वर्ग किमी से अधिक भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। गौरव भाटिया ने पूछा, 'क्या गांधी मानते हैं कि दिग्गज कांग्रेस नेता और उनके परदादा 'देशद्रोही' थे। भाजपा नेता ने कहा कि गांधी ने हाल ही में 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया था जिन्होंने 'भारत माता का एक हिस्सा चीन को दे दिया।'

    क्या राहुल गांधी को पीएम का मजाक उड़ाना चाहिए, जो...

    गौरव भाटिया ने कहा, गांधी को कांग्रेस और सीसीपी के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के विवरण का खुलासा करना चाहिए। भाटिया ने गांधी के पहले के तंज के संदर्भ में पूछा,'क्या इस एमओयू के तहत उन्हें एक ऐसे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना चाहिए, जो हर नागरिक के लिए सुरक्षा कवच है और जिसने भारत के वैश्विक कद को 'सरेंडर मोदी' के रूप में ऊंचा किया है।'

    चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को भी दान दिया था, भाटिया ने इस पर पूछा कि क्या यह 'रिश्वत' उनके 'भारत के खिलाफ' बयानों के पीछे का कारण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी के नेतृत्व में कोई भी भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं कर सकता। भाटिया ने कहा, भारत के लोग 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें फिर से आशीर्वाद देंगे और भाजपा बड़े जनादेश के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।

    भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे राहुल गांधी

    भाजपा नेता गौरव भाटिया के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने बार-बार अपना मानसिक दिवालियापन प्रदर्शित किया है। वह भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उनका रुख हमेशा चीन समर्थक रहा है। आज भारत का नेतृत्व और उसकी रक्षा शक्ति दुनिया भर में जानी जाती है। उनमें भारत के प्रति पारिवारिक हताशा है और यह इस बात को दर्शाता है।'