Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं' लालू के बिगड़े बोल पर भाजपा की खरी-खरी, चीन सीमा विवाद पर राहुल को भी घेरा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 12:56 PM (IST)

    BJP slams Lalu yadav प्रह्लाद जोशी जोशी ने कहा कि आप उन लोगों (जेडीयू) के साथ बैठे हैं जिन्होंने आपके खिलाफ मामला दर्ज कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव राष्ट्रहित या राज्यहित के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं वह नीतीश कुमार के बाद अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने यह अपवित्र गठबंधन बनाया है।

    Hero Image
    BJP slams Lalu yadav लालू पर भाजपा का हमला।

    नई दिल्ली, एजेंसी।  BJP slams Lalu yadav राजद नेता लालू यादव द्वारा पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हमला बोला है। जोशी ने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जनता जवाब देती है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 और 2019 में जवाब दिया था और आगे भी देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्र हित नहीं, पुत्र हित चाह रहे लालू

    जोशी ने कहा कि लालू उन लोगों (जेडीयू) के साथ बैठे हैं, जिन्होंने लालू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव राष्ट्रहित या राज्यहित के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं, वह नीतीश कुमार के बाद अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने यह अपवित्र गठबंधन बनाया है।

    राहुल गांधी को नसीहत

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,

    मुझे लगता है कि राहुल गांधी यह नहीं समझ सकते कि चीन ने जो किया, जो नक्शा जारी किया उस पर विदेश मंत्रालय पहले ही दावों को खारिज कर चुका है। जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान चीन ने हमारी जमीन पर अतिक्रमण किया, तब क्या किया गया था।

    राहुल गांधी के प्रति मेरी सहानुभूति

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के प्रति मेरी सहानुभूति है। उन्हें चीनी मानचित्र पर भरोसा है, लेकिन हमारे विदेश मंत्रालय या वहां तैनात रक्षा बल के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा चीन पर भरोसा किया है और यह उनकी समस्या है, क्योंकि वे भारत के सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग में, रक्षा विभाग पर भरोसा नहीं करते हैं। 

    लालू ने क्या कहा था?

    लालू ने बीते दिन कहा था कि INDIA गठबंधन के लोग मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नरेटी (गले) पर चढ़ने जा रहे हैं और उसे पकड़कर बाहर करने वाले हैं।