विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की 16वीं लिस्‍ट, अखिलेश के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Wed, 03 Apr 2019 04:47 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 05:45 PM (IST)

भाजपा ने छह उम्‍मीदवारों की अपनी 16वीं सूची जारी की है। भाजपा ने इसमें भोजपुरी फ‍िल्‍म अभिनेता दिनेश लाल यादव ...और पढ़ें

भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की 16वीं लिस्‍ट, अखिलेश के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की 16वीं लिस्‍ट, अखिलेश के खिलाफ ताल ठोकेंगे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

नई दिल्‍ली (एजेंसी)। भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह उम्‍मीदवारों की अपनी 16वीं सूची जारी की। भाजपा ने इस सूची में भोजपुरी फ‍िल्‍म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जगह दी है। वह आजमगढ़ सीट से सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में टक्‍कर देंगे। आजमगढ़ लोकसभा सीट साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी आकर्षण का केंद्र थी। इस सीट से मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।  

 

इस सूची में महाराष्‍ट्र के लिए एक उम्‍मीदवार जबकि उत्‍तर प्रदेश के लिए पांच उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्‍य को उम्‍मीदवार बनाया गया है जो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को चुनौती देंगे। वहीं भाजपा ने मछली शहर के “होनहार” सांसद राम चरित्तर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह वीपी सरोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सरोज हाल ही में बसपा से आये हैं। पिछले चुनाव में सरोज दूसरे स्थान पर थे।

ये भी पढ़ें- पांच सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे उनका सीना चौड़ा हो जाता: अखिलेश का BJP पर तंज

फ‍िरोजाबाद सीट से डॉ. चंद्रसेन को उतार गया है जो कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को टक्‍कर देंगे। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह अपने ही भतीजे और मौजूदा सांसद अक्षय यादव का सामना करेंगे। अक्षय यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य रणनीतिकार रामगोपाल यादव के बेटे हैं। अक्षय ने सपा के टिकट पर साल 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। 

इसके अलावा रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस से विधान परिषद सदस्‍य रहे दिनेश प्रताप सिंह पिछले साल अप्रैल में भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी। महाराष्‍ट्र की मुंबई नार्थ इस्‍ट सीट से मनोज कोटक को मैदान में उतारा गया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से किरीट सोमैया ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उन्‍हें यहां से मौका नहीं दिया गया है। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें