विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे उनका सीना चौड़ा हो जाता: अखिलेश का BJP पर तंज

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Wed, 03 Apr 2019 12:02 PM (IST)

अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। कहा पिछले पांच सालों में सत्ताधारी ऐसी एक भी सड़क ...और पढ़ें

पांच सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे उनका सीना चौड़ा हो जाता: अखिलेश का BJP पर तंज
पांच सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे उनका सीना चौड़ा हो जाता: अखिलेश का BJP पर तंज

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर विपक्षियों में ट्वीटर वॉर जारी है। इसी कड़ी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘विकास’ पूछ रहा है:  पिछले पांच सालों में सत्ताधारी ऐसी एक भी सड़क क्यों नहीं बना पाये जिस पर चलकर उनका सीना कुछ और चौड़ा हो जाता?

साथ ही लिखा कि शायद वो नहीं चाहते हैं कि कोई ऐसी सड़क बने जिससे कोई और जल्दी से दिल्ली पहुंच जाए। 

 

31 मार्च को ट्वीट कर लिखा ये 
बता दें, अखिलेश यादव ने बीती 31 मार्च को ट्वीट कर लिखा- ‘विकास’ पूछ रहा है:  जहां सत्ताधारी पिछले 5 सालों से जनता को ‘अप्रैल फ़ूल’ बना रहे हैं, वहां एक दिन का क्या महत्त्व?  लेकिन इस बार जनता फ़ूल बनाने वालों के फूल का रंग और होश उड़ाने के लिए फुल तैयार बैठी है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।