Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नेहरू-गांधी परिवार और चीन के बीच संबंधों की हो जांच', BJP सांसद ने राहुल पर साधा निशाना; पूछा सीधा सवाल

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:39 PM (IST)

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नेहरू-गांधी परिवार और चीन के बीच संबंधों की जांच की मांग की है। उन्होंने 1961 के बेलग्रेड शिखर सम्मेलन के दस्तावेजों के आधार पर यह मांग की। दुबे ने आरोप लगाया कि नेहरू ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के माध्यम से चीन के हितों की रक्षा की।

    Hero Image
    भाजपा सांसद निशिकांत ने राहुल पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नेहरू-गांधी परिवार और चीन के बीच के कथित ऐतिहासिक संबंधों की जांच की मांग की है। उन्होंने यह मांग 1961 के बेलग्रेड शिखर सम्मेलन से संबंधित दस्तावेजों के राजफाश के आधार पर की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशिकांत दुबे ने सोमवार को एक्स पर एक तीखे पोस्ट में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिए गए रणनीतिक निर्णयों पर सवाल उठाए।

    बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल बाबा, क्या आपको पता है कि चीन के इशारे पर आपके परिवार के मुखिया नेहरू जी ने गुट निरपेक्ष देशों का नया नाटक रचा? 1961 में बेलग्रेड में पहले सम्मेलन के सदस्य देशों को देखिए। क्या 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान या बाद में भारत की रक्षा के लिए कोई देश आया, जब भारत को रूस और अमेरिका दोनों से अलग कर दिया गया था?

    उन्होंने आगे दावा किया कि नेहरू द्वारा चलाया गया गुट निरपेक्ष आंदोलन अंतत: चीन के हितों की रक्षा करता है। बेलग्रेड शिखर सम्मेलन के 26वें घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए दुबे ने आरोप लगाया कि यह दस्तावेज नेहरू के बीजिंग के साथ संबंधों को दर्शाता है।

    तिब्बत चीन को, पंचशील चीन के लिए और चीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाकर इस सम्मेलन ने यूएन से चीन को एकमात्र प्रतिनिधि राज्य के रूप में मान्यता देने का आदेश दिया। क्या आपके परिवार ने चीन के साथ मिलकर भारत पर 1962 का युद्ध थोपा या नहीं?

    निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

    उन्होंने फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि क्या चीन और नेहरू परिवार के बीच संबंधों की जांच की जानी चाहिए? बेलग्रेड शिखर सम्मेलन सितंबर 1961 में हुआ था। गुट निरपेक्ष आंदोलन की यह पहली औपचारिक बैठक थी। एक ऐसा गुट था जो शीत युद्ध के दौरान पश्चिमी और सोवियत ब्लाकों से स्वतंत्र रहने का प्रयास कर रहा था।

    नेहरू के नेतृत्व में भारत ने इस आंदोलन की विचारधारा और लक्ष्यों को आकार देने में केंद्रीय भूमिका निभाई। इससे पहले, दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर भारत के हितों की कीमत पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया था, विशेष रूप से सिंधु जल संधि को लेकर। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की नीतियां भारत के हितों के लिए हानिकारक रही हैं।

    यह भी पढे़ं: 'जनता के मन की बात और कितना हुआ विकास', जानने के लिए PM ने शुरू किया सर्वे; जानिए क्‍या पूछा

    यह भी पढ़ें: 'विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए क्योंकि...', चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले पर बीजेपी ने सिद्दरमैया सरकार पर उठाए सवाल