विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी पार्टी से आने वालों पर नितिन गडकरी का बयान; 'फसल बढ़ने पर बीमारियां भी बढ़ती हैं, कीटनाशकों का छिड़काव जरूरी'

Published: Sun, 10 Nov 2024 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2024 08:34 AM (IST)

Nitin Gadkari अपने बेबाक अंदाज और बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के ...और पढ़ें

Maharashtra Elections 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। ( फाइल फोटो)
Maharashtra Elections 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. नितिन गडकरी बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी।
  2. बाहर से आने वाले लोगों को प्रशिक्षित करना होगा।
  3. बीमार फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव जरूरी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को पार्टी में अन्य दलों से आने वाले नेताओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अन्य दलों से आने वाले नेताओं को पार्टी की संस्कृति और काम के बारे में प्रशिक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। भाजपा के पास बहुत फसलें हैं, जो अच्छी पैदावार देती हैं। मगर कुछ फसलें बीमारी लाती हैं। उन्होंने इन बीमार फसलों से निपटने की खातिर कीटनाशक के छिड़काव की सलाह दी।

मुंबई तक से बातचीत में नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा की फसल तेजी से बढ़ रही है। जब फसल बढ़ती है तो बीमारियां भी आती हैं। पार्टी में कुछ फसलें अच्छी पैदावार देती हैं। मगर कुछ अपने साथ बीमारियां लाती हैं। इन बीमार फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करना होगा।

पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना जरूरी

नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अन्य दलों से लोग अलग-अलग कारणों से पार्टी में आ रहे हैं। उन्हें पार्टी की विचारधारा और संस्कृति से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि एक हजार कार्यकर्ता खड़े होते हैं। मगर कभी एक कार्यकर्ता कुछ ऐसा कह देता है, जिससे सभी की मेहनत पर पानी फिर जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

वर्धा की एक रैली में गडकरी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर ग्रामीण भारत की उपेक्षा का आरोप लगाया। गडकरी ने कहा कि अगर कांग्रेस ग्रामीण भारत के विकास को प्राथमिकता देती तो आज किसानों को खुदकुशी नहीं करनी पड़ती। गांवों में गरीबी कम होती।

गडकरी ने कहा कि भाजपा न पीएम मोदी और न ही मेरी पार्टी है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समाप्त कर दिया। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपनी सरकार में संविधान संशोधन किया है। मगर अब आरोप भाजपा पर लगा रही है। गडकरी ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए।

20 नवंबर को मतदान

बता दें कि 10 दिन बाद यानी 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता पर कौन काबिज होगा? मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच है। 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने ग्रामीण भारत को प्राथमिकता दी होती तो गांवों में गरीबी कम होती', गडकरी का बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में आज विरोध प्रदर्शन करेंगे शेख हसीना की पार्टी के कार्यकर्ता, यूनुस सरकार ने कहा- फासीवादियों को इसकी इजाजत नहीं