Move to Jagran APP

राहुल गांधी के नेतृत्व में उज्जैन से फिर शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, स्वरा भास्कर समेत कई नेताओं ने की शिरकत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में नौवां दिन है। यात्रा के 9वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन से शुरु हुई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा देश के कई राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Thu, 01 Dec 2022 09:41 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 09:41 AM (IST)
राहुल गांधी के नेतृत्व में उज्जैन से फिर शुरू हुई Bharat Jodo Yatra, स्वरा भास्कर समेत कई नेताओं ने की शिरकत
राहुल गांधी के नेतृत्व में उज्जैन से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (फोटो एएनआइ)

उज्जैन, एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई। उज्जैन से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा के लिए रवाना हुई। इस दौरान राहुल गांधी के अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी मौजूद रहीं।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 9वां दिन

दरअसल, मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन है। सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन के आरडी मेडिकल कॉलेज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शिरकत की।

झालारा गांव में रात भर रुकेंगे पद यात्रा में शामिल लोग

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 10 बजे नजरपुर गांव में विश्राम के लिए रुकेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पैदल मार्च में भाग लेने वाले झालारा गांव में रात भर रुकेंगे। यात्रा 12 दिनों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किमी की दूरी तय करेगी।

4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यह यात्रा अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है।

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान किए महाकाल मंदिर के दर्शन

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उज्जैन में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए थे। इससे पहले उन्होंने खंडवा जिले के एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी।

Ujjain Politics News: भारत जोड़ो यात्रा की छुट्टी के दिन कैंप में ही रहे राहुल गांधी, क्रिकेट खेल किया मनोरंजन

राजस्थान कांग्रेस का संकट, क्‍या राहुल गांधी का कद बढ़ाने के आगे पार्टी को कुछ सूझ नहीं रहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.