Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ujjain Politics News: भारत जोड़ो यात्रा की छुट्टी के दिन कैंप में ही रहे राहुल गांधी, क्रिकेट खेल किया मनोरंजन

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 08:11 PM (IST)

    Ujjain Politics News भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को नहीं हुई। इस दौरान राहुल गांधी अपने कैंप में ही रहे उन्होंने अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेला और मनोरंजन किया। कुछ लोग ये भी कहते रहे कि राहुल गुजरात चले गए हैं।

    Hero Image
    Ujjain Politics News:- स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भी नहीं पता था राहुल उज्जैन में हैं या बाहर।

    उज्जैन, डिजिटल डेस्क। Ujjain Politics News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को विश्राम पर रही। छ्ट्टी के दिन राहुल पूरे दिन कैंप में ही रहे। अलबत्ता कुछ सहयात्रियों ने क्रिकेट खेला और स्थानीय गीत सुनकर अपना मनोरंजन किया। राहुल की कैंप में ही मौजूदगी की जानकारी स्थानीय कांग्रेस नेताओं तक को नहीं थी। कयास लगाए जाते रहे कि राहुल गुजरात चले गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुर सांदीपनि इंस्टीट्यूट परिसर में बनाए गए कैंप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ¨सह समेत कई नेताओं ने रद्राक्ष व पीपल के पौधे रोपे। गुरवार को यात्रा आगर जिले में पहुंचेगी। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंची थी। राहुल ने निनौरा में सुबह के ठहराव के बाद जैन संत आचार्य प्रज्ञा सागर से आशीर्वाद लिया था।

    इसके बाद राहुल महाकाल मंदिर गए थे और वहां पूजन-अर्चन के बाद आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में सभा को संबोधित किया था। मजदूर, किसान, युवा और छोटे व्यापारियों पर केंद्रित राहुल ने भाषण के जरिए केंद्र सरकार को घेरा था। सभा के बाद ही राहुल रात्रि विश्राम के लिए चले गए थे।

    राहुल ने दिया फिटनेस पर ध्यान

    सह यात्रियों ने बताया कि विश्राम वाले दिन राहुल किसी से नहीं मिलते। बुधवार को वह अधिकांश समय कंटेनर में रहे और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां कीं।

    आगर के बैजनाथ धाम में करेंगे दर्शन-पूजन

    एक दिसंबर को यात्रा उज्जैन जिले के घट्टिया, तराना विधानसभा क्षेत्र होते हुए आगर की ओर जाएगी। आगर के समीप रात्रि विश्राम होगा। राहुल गांधी आगर के बैजनाथ धाम मंदिर भी जाएंगे। चार दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।