विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक Supriya Sule की धाक, शरद पवार की उत्तराधिकारी बनने का कर चुकी हैं दावा

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 10 Jun 2023 05:43 PM (IST)

Supriya Sule सुप्रिया सुले ने साल 2006 में राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय राजनीति में कदम रखी थीं। एनसीपी ...और पढ़ें

Supriya Sule: एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की फाइल फोट।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Supriya Sule: एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की फाइल फोट।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।Biography of supriya sule। महाराष्ट्र की राजनीति में 2 मई 2023 का दिन बेहद दिलचस्प रहा। इस दिन नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था।

इसी बीच शनिवार (10-06-23) को शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद एनसीपी पार्टी के अंदर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि आखिर शरद पवार का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा? राजनीति पंडितों का मानना है कि शरद पवार की जगह उनकी बेटी सुप्रिया सुले ले सकती हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति के साथ राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों पर मुखर होकर अपनी प्रतिक्रिया देने वाली सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें। 

लोकसभा चुनाव में लगा चुकीं जीत की हैट्रिक

सुप्रिया की राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में राज्यसभा सांसद के रूप में सक्रिय राजनीति में कदम रखी थीं। एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार की इकलौती बेटी सुप्रिया सदानंद सुले ने साल 2009 में बारामती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में बाजी मारी। इसके बाद साल 2014 और साल 2019 में भी उन्होंने इसी सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

इस समय उन्होंने स्वतंत्र राजनीतिक छवि को विकसित करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ उठाई आवाज

इसके अलावा साल 2014 में विदेश मंत्रालय, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, परामर्शदात्री समिति और भारतीय संसदीय समूह की कार्यकारी समिति की स्थायी समिति की सदस्य बनाईं गई थीं।

साल 2011 में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया और पदयात्रा की थी जिसको लेकर सुप्रिया ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

सुप्रिया की निजी जीवन की जानकारी

30 जून 1969 में जन्मीं सुप्रिया ने राजनीति में कदम रखने से पहले नौकरी भी की। उन्होंने पुणे के संत कोलबंस स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद मुंबई के एक कॉलेज से माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी की।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हुए उन्होंने यूसी बर्कले में वॉटर पॉल्यूशन पर स्टडी की। उन्होंने 4 मार्च 1991 को सदानंद भालचंद्र सुले से शादी की। उनके पति एक बिजनेसमैन हैं। उनकी संपत्ति की बात करें तो साल 2019 में दाखिल किए गए एक चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सुप्रिया के पास 140.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।