विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCP में साइडलाइन हुए अजित पवार? शरद ने क्यों दी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को 'पावर'

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 10 Jun 2023 04:16 PM (IST)

NCP Politics शरद पवार ने आज प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर एक तीर ...और पढ़ें

NCP Politics शरद पवार ने लिए दो बड़े फैसले।
NCP Politics शरद पवार ने लिए दो बड़े फैसले।

मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। NCP Politics एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी संगठन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल, शरद पवार ने आज प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर एक तीर से दो निशाने लगाने का काम किया है। 

शरद पवार का फैसला जहां बेटी सुप्रिया को एनसीपी की कमान देने का संकेत देता है तो वहीं, भतीजे अजित पवार को पार्टी के अहम पदों से नजरअंदाज करता है। एनसीपी के खिलाफ विद्रोही प्रवृत्ति प्रदर्शित करने वाले अजित पवार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

बैठक छोड़ बीच में ही चले गए अजित पवार

शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में घोषणा करते हुए कहा कि प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे और सुप्रिया सुले पार्टी भी कार्यकारी अध्यक्ष होंगी।  

इस घोषणा से अजित पवार परेशान दिखाई दिए और पार्टी कार्यालय से कुछ बोले बिना ही बैठक छोड़कर चले गए। बता दें कि अजित ने 2019 में भाजपा के साथ हाथ मिलाया था और देवेंद्र फडणवीस के साथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

सुप्रिया को रिपोर्ट करेंगे अजित पवार

शरद पवार की घोषणा के साथ ही सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नए प्रभार भी सौंपे गए हैं। सुप्रिया महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब में राकांपा मामलों और महिलाओं, युवाओं, छात्रों और लोकसभा से जुड़े मुद्दों की प्रभारी होंगी।

सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाकर पवार ने प्रभावी रूप से भतीजे अजित पवार को बड़ा संदेश दिया है। इसी के साथ अजित को अब पार्टी के मामलों पर सुले को रिपोर्ट करना होगा।

प्रफुल्ल को नए प्रभार

पवार ने प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, गोवा और राज्यसभा का पार्टी प्रभारी भी बनाया है। इसके साथ ही प्रफुल्ल का पार्टी में कद भी बढ़ गया।