विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोई चिंता नहीं.. सिस्टम और पुलिस पर पूरा भरोसा! जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शरद पवार ने दी प्रतिक्रिया

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 09 Jun 2023 05:08 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के दो कद्दावर नेता संजय राउत और शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले ...और पढ़ें

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की फाइल फोटो। (फोटो-जागरण)
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की फाइल फोटो। (फोटो-जागरण)

मुंबई, एएनआइ। शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के नेता और सांसद को संजय राउत (MP Sanjay Raut) को शुक्रवार (9 जून) को गोली से मारने की धमकी मिली। इससे पहले शुक्रवार सुबह ही एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार (Sharad Pawar) को भी जान से मारने की धमकी मिली।

बता दें कि संजय राउत के भाई सुनील राउत के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया, जिसने संजय राउत को गोली से मारने की धमकी दी। बता दें कि सुनील राउत विधायक हैं।

वहीं, शरद पवार की बेटी और एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें वॉटसएप पर पवार साहब के लिए मैसेज मिला था। उन्हें एक वेबसाइट के जरिए धमकी दी। इस मामले पर शरद पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार: शरद पवार

उन्होंने कहा,इस राज्य के प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार किसी भी पार्टी के बारे में अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है, ऐसे में अगर कोई यह सोचता है कि वह धमकियों से आवाज बंद कर सकता है तो यह गलतफहमी है।"

शरद पवार ने आगे कहा,"मुझे सिस्टम और पुलिस की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं इसलिए मुझे इसकी चिंता नहीं है।"