विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PV Sindhu Net Worth: शादी करने जा रही पीवी सिंधू कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? जानें कहां-कहां से होती है कमाई

Published: Tue, 03 Dec 2024 08:58 AM (IST)

PV Sindhu Net Worth दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ...और पढ़ें

PV Sindhu Net Worth: कितनी है पीवी सिंधू की नेटवर्थ?
PV Sindhu Net Worth: कितनी है पीवी सिंधू की नेटवर्थ?

HighLights

  1. PV Sindhu 22 दिसंबर को उदयपुर में करने जा रही है शादी
  2. PV Sindhu वेंकट दत्त साई के साथ अपने जीवन की करेगी नई शुरुआत
  3. कितनी संपत्ति की मालकिन हैं PV Sindhu?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu Marriage date) जल्द ही नई पारी का आगाज करने वाली हैं। 22 दिसंबर को उदयपुर में पीवी सिंधू हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई (Venkata Datta Sai) से शादी करने वाली हैं। ये खुलासा पीवी सिंधू के पिता ने किया है। हाल ही में पीवी सिंधू ने लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल में खिलात जीता था।

उन्होंने साल 2019 में गोल्ड समेत विश्व चैंपियनशिप में कुल 6 पदक जीते। रियो 2016 और टोक्यो ओलंपिक में लगातार मेडल जीतने वाली सिंधू को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल क्रमश: मिले।

पीवी सिंधू के पिता ने अब ये बताया कि शादी से जुड़े सभी प्रोग्राम 20 दिसंबर से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में पीवी सिंधू की शादी से जुड़ी खबरों के बीच आइए जानते हैं वह कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

PV Sindhu Net Worth: कितनी है पीवी सिंधू की नेटवर्थ?

  • पीवी सिंधू दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट्स में से एक हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीवी सिंधू की कमाई लगभग 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं यानी कि भारतीय रुपयों में 60 करोड़ रुपये के आस-पास है।
  • पीवी सिंधू की कमाई साल 2018 में 8.5 मिलियन डॉलर, 2019 में 5.5 मिलियन डॉलर, 2021 में 7.2 मिलियन डॉलर और 2022-2023 में 7.1 मिलियन डॉलर रही।

  • बैडमिंटन के अलावा पीवी सिंधू की कमाई का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश है। 2019 में उन्होंने चीनी स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी ली निंग के साथ 50 करोड़ रुपये का चार साल के लिए डील की थी। उन्होंने कई मशहूर ब्रांड जैसे मेबेलिन , बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स और अन्य की एंबेसडर भी हैं। पीवी सिंधू के एंडोर्समेंट डील उनकी इनकम में बड़ी अहम भूमिका निभाते हैं।
  • पीवी सिंधू एक शानदार रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में शामिल है। हैदराबाद में उनके पास एक आलीशान घर है।

यह भी पढ़ें: PV Sindhu husband: पीवी सिंधू के मंगेतर वेंकट दत्‍ता साई कौन हैं? IPL टीम के साथ कर चुके हैं काम

  • पीवी सिंधू के पास कई लग्जरी गाड़ियां है। उनके पास BMW X5 कार है, BMW 320D भी है, जो उन्हें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गिफट की थी। पीवी सिंधु के पास महिंद्रा थार भी है जिसे आनंद महिंद्रा ने उन्हें गिफ्ट किया था।

  • सिंधू ने अभी तक दो बार ओलंपिक मेडल जीता हैं। साल 2016 में रियो ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था और टोक्यो ओलंपिक जो 2019 में हुआ उसमें उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह लगातार दो ओलंपिक मेडल जीतन वाली वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
  • पीवी सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता साईं के साथ सात फेरे लेने वाली है। बता दें कि वेंकट दत्ता साई, जो कि पोसीडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) हैं।

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधू की शादी हुई तय, उदयपुर में इस दिन होगा स्टार खिलाड़ी का ब्याह, जानिए कौन है दूल्हा