विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avani Paralympics 2024: अवनि लेखरा से बाकी बचे दो मैचों में भी मेडल की उम्मीद, पिता और पूर्व कोच ने कही यह बात

Published: Fri, 30 Aug 2024 06:29 PM (IST)

भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इंडिया के पदक का खाता खोला। इसके बाद ...और पढ़ें

गोल्ड जीतने पर पिता और पूर्व कोच ने अवनि को दी बधाई। फोटो- सोशल मीडिया
गोल्ड जीतने पर पिता और पूर्व कोच ने अवनि को दी बधाई। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. अवनि के पिता और पूर्व कोच ने दी बधाई
  2. पिता ने कहा- बेटी जीतेगी और मेडल
  3. अवनि का बचा है अभी दो मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की रहने वाली अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में भारत का झंडा लहरा दिया। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। अवनि का यह लगातार दूसरा पैरालंपिक गोल्ड मेडल है। अवनि के इस शानदार प्रदर्शन पर पिता और पूर्व कोच ने बधाई दी है।

पैरालंपियन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा के पिता प्रवीण लेखरा ने कहा, वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं...उनकी शूटिंग कौशल उत्कृष्ट हैं...उन्होंने बहुत मेहनत की और पदक जीतने के लिए समर्पित थीं...मुझे उम्मीद है कि वह बाकी बचे दो मैचों में भी भारत के लिए और पदक जीतेंगी।

पूर्व कोच ने भी दी बधाई

वहीं, गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा के पूर्व कोच चंद्रशेखर ने कहा, मैं अवनि, उनके परिवार और पूरे देश को बधाई देता हूं। वह एक असाधारण प्रतिभा हैं...उन्होंने देश के लिए लगातार दो स्वर्ण पदक जीते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह देश के लिए और पदक जीतेंगी।

मोना अग्रवाल ने भी जीता ब्रॉन्ज मेडल

बता दें कि अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। अपने खिताब का बचाव करते हुए अवनि ने लगातार दूसरा पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता। अवनि के साथ ही इसी इवेंट में मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

यह भी पढे़ं- Paralympics 2024 Shooting: अवनि लेखरा ने साधा गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

यह भी पढे़ं- Paralympics 2024 Shooting: पीएम मोदी ने अवनि और मोना को दी जीत की बधाई, कहा- भारत को गर्व है