विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paralympics 2024 Shooting: अवनि लेखरा ने साधा गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

Published: Fri, 30 Aug 2024 04:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2024 05:08 PM (IST)

Paralympics 2024 Shooting Avani Lekhara टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास दोहराते हुए भारत के लिए ...और पढ़ें

पेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल। फोटो- रायटर
पेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल। फोटो- रायटर

HighLights

  1. भारत ने पैरालंपिक में दूसरे दिन जीते दो मेडल
  2. 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में अवनि ने जीता गोल्ड
  3. मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा के फाइनल में गोल्ड पर निशाना साधा। अवनि ने भारत को पहला पदक दिलाया। इससे पहले भी अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीता था। वहीं, मोना अग्रवाल ने भारत को दूसरा मेडल दिलाया। मोना ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए दूसरा दिन स्वर्णिम रहा। अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीता। अवनि लेखरा ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने फाइनल में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 249.7 अंक हासिल किए। 

मोना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अवनि ने टोक्यो 2020 के अपने पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत की सबसे सफल महिला पैरालंपिक एथलीट बन गईं। वहीं, भारत ने इसी स्पर्धा में दो पदक जीते, 36 वर्षीय मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मोना फाइनल में 228.7 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रहीं। 

यह भी पढे़ं- Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: सुमित-भाग्यश्री ने लहराया तिरंगा, ग्रैंड तरीके से हुई पैरालंपिक की ओपनिंग सेरेमनी

यह भी पढे़ं- Paris Paralympics 2024: पैरा तीरंदाज और शटलर आज पेश करेंगे चुनौती, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल