विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024: ओलंपिक में नए खेल कैसे किए जाते हैं शामिल? क्या होती प्रक्रिया? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Published: Wed, 26 Jun 2024 01:07 PM (IST)

पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल फ्रांस में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। ओलंपिक खेल ...और पढ़ें

पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल किए गए चार नए खेल।
पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल किए गए चार नए खेल।

HighLights

  1. पेरिस ओलंपिक 2024 में चार नए खेलों को किया गया शामिल
  2. ब्रेकिंग खेल पेरिस ओलंपिक से करेगा अपना डेब्यू
  3. 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक का होगा आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त खेलों का महाकुंभ लगने वाले वाला है। यानी, ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। 19 दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 10,500 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। कुल 32 खेलों में एथलीट अपना दमखम दिखाएंगे। पेरिस के 35 वेन्यू पर इनका आयोजन किया जाएगा।

इस बार ओलंपिक की खास बता यह है कि इसमें चार नए खेलों को शामिल किया गया है। ये खेल हैं ब्रेकिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग। इनमें से सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग को 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया गया था। ब्रेकिंग अपना ओलंपिक डेब्यू करेगा। अब जो सबसे बड़ा सवाल है कि ओलंपिक में खेलों को कैसे शामिल किया जाता है? आइए जानते हैं खेले को कैसे ओलंपिक में शामिल किया जाता है।

ओलंपिक में खेलों के शामिल करने का मानदंड

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की देखरेख में ओलंपिक का आयोजन किया जाता है। यही समित हर सीजन में खेलों कार्यक्रम को निर्धारित करती है। मेजबान शहर के चुनाव से पहले ही IOC के सालाना सत्र में ही खेलों का चयन कर लिया जाता है। बाद में मेजबान देश की खेल समिति नए खेलों को जोड़ने का सुझाव देती है।

महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • खेल उन खेलों में से होना चाहिए जिन्हें आईओसी द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय महासंघों (IF) द्वारा संचालित किया जाता है।
  • खेल को ओलंपिक चार्टर (नियमों और सिद्धांतों) का पालन करना होगा।
  • इसे विश्व डोपिंग रोधी संहिता (डोपिंग रोधी नीतियों तथा नियमों और विनियमों) का पालन करना होगा।
  • खेल को ओलंपिक मूवमेंट कोट (किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और खेल की अखंडता की रक्षा) का पालन करना होगा।

ऐसे होता है नए खेलों का चयन

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी, ओलंपिक के लिए देश और होस्ट शहर के साथ-साथ खेलों का चुनाव करती है। इसके बाद मेजबान देश की नेशनल ओलंपिक कमेटी एक आयोजन समिति का गठन करती है। इस समिति के माध्यम से ही मेजबान देश ओलंपिक के उस सीजन में नए खेलों को शामिल करने का सुझाव देती है। सभी मानदंडों पर खरा उतरने पर उस नए खेल को IOC अपनी मंजूरी दे देता है।

नए खेलों को शामिल करने का उद्देश्य

दिसंबर 2014 में ओलंपिक एजेंडा 2020 की शुरुआत के बाद ओलंपिक खेलों के लिए खेलों के चयन के तरीके में बदलाव किए गए। इस सुधार का उद्देश्य ओलंपिक को फैंस के लिए ज्यादा आकर्षक बनाना था। साथ ही एथलीटों की संख्या, खर्च और जटिलता को आसान करना था। महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस बदलाव में आयोजन कमेटी को यह अधिकार दिया गया कि वह नए खेलों को ओलंपिक के एक सीजन में शामिल करने का सुझाव दे सके।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics: भारतीय टेनिस स्टार Sumit Nagal पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, खिलाड़ी ने खुद की पुष्टि

यह भी पढे़ं- पूर्व तेज गेंदबाज की अंग्रेजों को चेतवानी! कहा- इंग्लैंड को रौंदने को तैयार टीम इंडिया, बदला लेने को बेताब हैं ये पांच खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।