Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनसुख मांडविया बोले, खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 से प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM (IST)

    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के एंथम का अनावरण किया। इस दौरान खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने गेम्स के मैस्काट ‘उज्ज्वला’ का अनावरण किया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 मार्च से 27 मार्च तक नई दिल्ली के तीन प्रमुख स्थानों में किया जाएगा।

    Hero Image
    मनसुख मंडाविया ने किया एंथम का अनावरण।

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के एंथम का अनावरण किया। इस दौरान खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने गेम्स के मैस्काट ‘उज्ज्वला’ का अनावरण किया, जबकि भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष और पूर्व पैरालिंपियन देवेंद्र झाझरिया एवं स्वयं फाउंडेशन की संस्थापक स्मिनू जिंदल ने खेलों के आधिकारिक लोगो का विमोचन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर डा. मनसुख मंडाविया ने कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम पहले फिट इंडिया कार्निवल के समापन के गवाह बने, जिसमें 25,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, और अब खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आगाज कर रहे हैं। इससे भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में निरंतरता बनी रहेगी। इस प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को नई उड़ान मिल रही है।

    उन्होंने आगे कहा, इस प्रतियोगिता में 1300 से अधिक पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे, जो किसी उपलब्धि से कम नहीं है। खेलों का आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने और उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए किया गया है। खेलों में कोई हारता नहीं, बल्कि कोई जीतता है और कोई सीखता है।

    ये भी पढ़ें: चेस खिलाड़ी से लेकर स्पेस साइंटिस्ट तक... महिला दिवस पर इन महिलाओं ने संभाला पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट

    खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20 मार्च से 27 मार्च तक नई दिल्ली के तीन प्रमुख स्थानों जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पैरा-तीरंदाजी, पैरा-एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा शूटिंग, पैरा टेबल टेनिस खेल खेले जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: ये है असली बाहुबली! भारतीय एथलीट ने 335 किग्रा खंभों को होल्ड कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम हुआ दर्ज