विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है असली बाहुबली! भारतीय एथलीट ने 335 किग्रा खंभों को होल्ड कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम हुआ दर्ज

Published: Sat, 15 Mar 2025 11:42 AM (IST)

भारतीय एथलीट विस्पी खराडी ने दुनिया में अपनी ताकर का डंका बजा दिया है। खराडी ने हरक्यूलिस पिलर को लंब ...और पढ़ें

विस्पी खराडी ने 335 किलो भार के पिलर को लंबे समय तक किया होल्ड। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
विस्पी खराडी ने 335 किलो भार के पिलर को लंबे समय तक किया होल्ड। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. विस्पी खराडी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  2. गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स से नाम हुआ दर्ज
  3. मिला स्टील मैन ऑफ इंडिया का नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय एथलीट विस्पी खराडी ने हरक्यूलिस पिलर को सबसे लंबे समय तक होल्ड कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि गुजरात के सूरत में हुई, जहां खराडी ने 2 मिनट और 10.75 सेकेंड तक दो विशाल पिलर को पकड़कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

बता दें कि ग्रीक वास्तुकला से प्रेरित ये दोनों खंभे 123 इंच ऊंचे थे और इनका व्यास 20.5 इंच था। 166.7 और 168.9 किलोग्राम वजन वाले इन खंभों को जंजीरों से बांधा गया था। खराडी ने इन्हें तब तक पकड़ कर रखना था जब तक वह थक नहीं जाते। खराडी ने 2 मिनट और 10.75 सेकंड इसे होल्ड कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।

स्टील मैन ऑफ इंडिया मिला नाम

विस्पी खराडी के इस अद्भुत प्रदर्शन के बाद उन्हें ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ (Steel Man of India) की उपाधि से सम्मानित किया गया, जो उनके 15 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। वहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि को मान्यता दी और उसका सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।

एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो

खराडी ने एक्स पर बताया कि उनके इस कारनामे को तब और पहचान मिली जब टेक अरबपति एलन मस्क ने उनके प्रदर्शन का वीडियो फिर से शेयर किया। वीडियो को मूल रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था।

खराडी ने जताई खुशी

उस उपलब्धि पर खराडी ने लिखा, यह वास्तव में एक आश्चर्य था, जब मुझे पता चला कि एलन मस्क ने मेरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वीडियो एक्स पर शेयर किया है। बहुत खुशी और खुशी का अनुभव हो रहा है। इसके अलावा, यह मुझे बहुत गर्व देता है कि एक भारतीय की ताकत के क्षेत्र में दुनिया भर में प्रशंसा की जा रही है।

कौन हैं विस्पी खराडी

विस्पी खराडी एक मल्टीपल ब्लैक बेल्ट धारक और क्राव मागा स्पेशलिस्ट हैं। वे अमेरिका की इंटरनेशनल स्पोर्ट्स साइंस अकादमी से प्रमाणित स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट हैं। खराडी स्टंट कोरियोग्राफर, अभिनेता और मॉडल के रूप में भी काम करते हैं।

खराडी ने मार्शल आर्टिस्ट के रूप में सीमा सुरक्षा बलों (BSF) और अन्य सुरक्षा बलों को सशस्त्र और निहत्थे युद्ध (KRAV MAGA) और मार्शल आर्ट के अन्य पहलुओं में प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा वे देश भर में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित करते रहते हैं।

यह भी पढे़ं- All England badminton:लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में ली शि फेंग से हारकर बाहर, मेंस डबल्स में हाथ लगी निराशा