IOC ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी महिला को मिली अध्यक्ष पद की कमान
इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर थॉमस बाख का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उनकी जगह नए अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो गया है। पहली बार किसी महिला को आईओसी की कमान मिली है। इस रेस में नई अध्यक्ष ने कई दिग्गजों को पछाड़ा है जिसमें सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे सेबेस्टियन का नाम भी शामिल है।

कोस्टा नवारिनो (ग्रीस), एपी : जिम्बाब्वे की खेल मंत्री और दो बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक क्रिस्टी कॉवेंट्री को गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की नई अध्यक्ष चुना गया। कॉवेंट्री इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला और संभवत: पहली अफ्रीकी हैं।
आइओसी के गुरुवार को हुए चुनाव में कॉवेंट्री के पक्ष में 97 सदस्यों ने 49 ने वोट किए। 41 वर्षीय कॉवेंट्री 2033 तक आईओसी अध्यक्ष पद पर रहेंगी और वह इस पद पर चुनी जाने वाली सबसे युवा हैं। क्रिस्टी निवर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाख की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 23 जून को समाप्त होगा।
यह भी पढे़ं- Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की रेस में उतरा भारत, खेल मंत्रालय ने किया दावा
इन लोगों को छोड़ा पीछे
अध्यक्ष पद की दौड़ में ब्रिटेन के सेबेस्टियन को, स्पेन के जुआन एंटोनियो, फ्रांस के डेविड लेपार्टियंट, जॉर्डन के प्रिंस फैजल, स्वीडन की जोहान इलियाश और जापान के मोरीनारी वातानाबी भी थे। सेबेस्टियन को पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन क्रिस्टी ने उन्हें पछाड़ दिया। जीत के बाद कॉवेंट्री ने कहा, "मैं आप सभी को गौरवान्वित महसूस कराऊंगी और उम्मीद है कि आपने जो निर्णय लिया है, उस पर आप सभी को बहुत भरोसा होगा। अब हमें साथ मिलकर कुछ काम करना है।"
The elections results are in!
— IOC MEDIA (@iocmedia) March 20, 2025
Kirsty Coventry (@KirstyCoventry) elected IOC President, the first female President in IOC history. pic.twitter.com/T3AAvQkC8B
मुक्केबाजी लास एंजेल्स ओलंपिक में शामिल
इससे पहले आइओसी के 144वें सत्र की बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने 2028 में होने वाले लास एंजेल्स ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी को शामिल करने के पक्ष में मतदान किया। पहले इस खेल को हटाने की बातें चल रही थीं और माना जा रहा था कि अगले ओलंपिक खेलों में मुक्केबाज नहीं होगी। हालांकि, अब ये तय है कि मुक्केबाजी भी 2028 में ओलंपिक पदक दिए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।