Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LA28 Olympics: ओलंपिक में कंपाउंड की एंट्री, रिकर्व तीरंदाजों की बढ़ेगी मुश्किल

    Updated: Wed, 21 May 2025 08:32 AM (IST)

    2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में पहली बार कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल किया जाएगा जिससे रिकर्व टीमों की संख्या को सीमित किया जाएगा। ओलपिक आयोजकों ने खिलाड़ियों की संख्या 128 (64 पुरुष 64 महिला) सीमित रखने के लिए रिकर्व टीमों को 12 से घटाकर आठ करने का प्रस्ताव है। इससे अभिषेक वर्मा ज्योति सुरेखा वेनम ओजस देवताले जैसे भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों को फायदा होगा।

    Hero Image
    कंपाउंड तीरंदाजी की ओलंपिक में पहली बार एंट्री

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर।  2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में पहली बार कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल किया जाएगा, जिससे रिकर्व टीमों की संख्या को सीमित किया जाएगा। ओलपिक आयोजकों ने खिलाड़ियों की संख्या 128 (64 पुरुष, 64 महिला) सीमित रखने के लिए रिकर्व टीमों को 12 से घटाकर आठ करने का प्रस्ताव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा वेनम, ओजस देवताले जैसे भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों को फायदा होगा, जबकि दीपिका कुमारी, कोमलिका बारी जैसे रिकर्व तीरंदाजों पर असर पड़ सकता है। विश्व तीरंदाजी महासंघ के अनुसार, 2028 ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी का मिक्स्ड टीम स्पर्धा शामिल होगी, जिसमें 12 देशों की टीमें (एक पुरुष, एक महिला) हिस्सा लेंगी।

    कंपाउंड तीरंदाजी की ओलंपिक में पहली बार एंट्री

    दरअसल, यह भारत के लिए बड़ा मौका है, क्योंकि अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा वेनम, ओजस देवताले, ऋषभ यादव, मधुरा धामनगांवकर, रजत चौहान जैसे कंपाउंड तीरंदाजों ने विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। 2023 एशियाई खेलों में भारत ने सभी पांच स्वर्ण पदक जीते, और 2025 शंघाई विश्व कप में अभिषेक, ओजस और ऋषभ ने पुरुष टीम स्वर्ण हासिल किया।

    खिलाड़ियों की कुल संख्या 128 बनाए रखने के लिए रिकर्व टीमों को 12 से घटाकर आठ करने का प्रस्ताव है। इससे दीपिका कुमारी और कोमलिका बारी जैसे रिकर्व तीरंदाजों के लिए क्वालिफिकेशन मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कम टीमें होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2028 में दिखेगा अद्भुत नजारा, दर्शकों को मिलेगी एयर टैक्सी सेवा

    तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह कहते हैं, कंपाउंड की एंट्री खेल के लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन ज्यादा देशों को मौका देने के लिए यह बदलाव जरूरी है। तीरंदाजी विश्व कप में बढ़ती खिलाड़ी संख्या के कारण 2026 से कड़े मापदंड लागू करने की योजना थी, लेकिन खिलाड़ियों की राय के बाद इसे 2027 तक टाल दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Olympics Cricket Venue: ओलंपिक 2028 में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मुकाबले? ICC ने किया वेन्यू का एलान

    comedy show banner
    comedy show banner