विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badminton: लगातार दूसरा फाइनल हारी सात्विक और चिराग की जोडी, कड़े मुकाबले में कोरियाई जोड़ी ने दी शिकस्त

Published: Sun, 21 Sep 2025 05:52 PM (IST)

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में कोरियाई जोड़ी ...और पढ़ें

सात्विक और चिराग को लगातार दूसरे फाइनल में मिली हार
सात्विक और चिराग को लगातार दूसरे फाइनल में मिली हार

HighLights

  1. सात्विक और चिराग को मिली एक और फाइनल में हार
  2. चाइना मास्टर्स के फाइनल में कोरियाई जोड़ी ने दी शिकस्त
  3. बढ़त हासिल करने के बाद पिछड़ गई थी भारतीय जोड़ी

पीटीआई, शेनझेन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी को एक बार फिर दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा, जब वे रविवार को चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में किम वोन हो और सियो सेयुंग जेइ की कोरिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के विरुद्ध सीधे गेम में हार गए।

एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी को फाइनल में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने की उम्मीद थी लेकिन पहले गेम में 14-7 की मजबूत बढ़त बनाने बावजूद उन्हें मुकाबले में 45 मिनट में सीधे गेम में 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

लगातार दूसरे फाइनल में मिली हार

सात्विक और चिराग की जोड़ी लगातार दूसरे फाइनल में लय में दिखी। विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीतने और हांगकांग ओपन में उपविजेता रहने के बाद पूरे हफ्ते भारतीय जोड़ी ने एक भी गेम नहीं गंवाया। लेकिन उन्हें मजबूत स्थिति में होने के बावजूद पहला गेम गवाने का मलाल जरूर रहेगा।

किम और सियो अन्य जोड़ीदारों के साथ प्रयोग करने के बाद मौजूद सत्र में फिर से साथ आए हैं। यह जोड़ी 2025 के अपने नौवें फाइनल में खेल रही थी और पहले ही छह खिताब जीत चुकी थी जिसमें पेरिस में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण और आल इंग्लैंड तथा इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी शामिल है।

सभी की नजरों में था मुकाबला

इस मुकाबले को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण और सर्वश्रेष्ठ डिफेंस के बीच की लड़ाई माना जा रहा था और किम तथा सियो ने बेहतर धैर्य और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें- Badminton: पीवी सिंधू इस कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ फिर हुईं नाकाम, झेलनी पड़ी लगातार आठवीं हार

यह भी पढ़ें- ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने पिता संग रामलला के दर्शन किए, महंत प्रेमदास से भी मिलीं