यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने पिता संग रामलला के दर्शन किए, महंत प्रेमदास से भी मिलीं
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता के साथ अयोध्या पहुंचीं और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए व महंत ...और पढ़ें

HighLights
- साइना नेहवाल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए |
- हनुमानगढ़ी में हनुमान जी की पूजा अर्चना की |
- 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था |
जागरण संवाददाता, अयोध्या। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन की प्रख्यात खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को अपने पिता हरवीर सिंह के साथ अयोध्या पहुंची। हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।
हनुमानगढ़ी के सर्वोच्च महंत गद्दनशीन प्रेमदास का आशीर्वाद लिया। साइना नेहवाल पिता के संग राम मंदिर जाकर रामलला का दर्शन किया। मंदिर में वह खुश नजर आईं। बाद में नव्य भव्य मंदिर को देखा। चित्र भी लिये। दर्शन करने के बाद वह अपने घर के लिए वापस हुईं।
साइना नेहवाल इस समय गठिया (आर्थराइटिस) से परेशान हैं। खेल से दूर हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में देश की झोली में कांस्य पदक डाला तो ऐसा करने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी बनीं थीं। साइना खेल से सन्यास ले चुकी हैं।
