विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रज्ञानानंदा ने की प्रधानमंत्री मोदी से भेंट, शतरंज चैंपियन ने पीएम को दिया धन्यवाद

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Fri, 01 Sep 2023 07:15 AM (IST)

शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रगनानंद ने हाल में फिडे विश्व कप ...और पढ़ें

शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। फोटो- एक्स से साभार
शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
  2. खिलाड़ी ने फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा
  3. खिलाड़ी ने पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली, प्रेट्र। शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रगनानंद ने हाल में फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।

क्या बोले पीएम-

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि <स्हृG-क्तTस्>आज 7, एलकेएम में बहुत विशेष मेहमान आए। आपके साथ आपके परिवार से भी मिलकर खुशी हुई आर प्रगनानंद। आप जुनून और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपका उदाहरण दिखाता है कि भारत के युवा किसी भी क्षेत्र में कैसे जीत सकते हैं। आप पर गर्व है।'

क्या बोले प्रगनानंद-

प्रगनानंद ने इससे पहले एक्स पर कहा था। 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मिलना बहुत सम्मान की बात है! मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद सर।'