विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में प्रणय के बाद सिंधु हुईं पहले दौर में बाहर, लक्ष्य सेन और मालविका से उम्मीद

Published: Wed, 12 Mar 2025 10:59 PM (IST)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन 2025 से पहले ही दौर में बाहर हो गईं। ...और पढ़ें

पीवी सिंधु को पहले ही दौर में मिली शिकस्त।
पीवी सिंधु को पहले ही दौर में मिली शिकस्त।

HighLights

  1. पीवी सिंधु को किम गा यून से मिली शिकस्त
  2. सिंधु 2021 के बाद से ऑल इंग्लैंड में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई हैं
  3. एसएच प्रणय भी पहले दौर से हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर और दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गद्दे की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंचे में सफल रही।

बुधवार को सिंधु ने साउथ कोरिया की गा यून किम के खिलाफ अच्छा शुरुआत की, लेकिन लय बरकरार नहीं रख पाईं। पहला गेम जीतने के बाद सिंधु को यह मुकाबला 21-19, 21-13, 21-13 से हार मिली। सिंधु हैमस्टि्रंग की चोट से उबरने के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही थीं।

पिछले साल नाम लिया था वापस

चोट के कारण उन्होंने पिछले महीने एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप से भी नाम वापस ले लिया था। रोहन और रुतविका की जोड़ी ने बुधवार को कड़े मुकाबले में दुनिया की 40वें नंबर की जोड़ी ने यी होंग वेइ और निकोल गोंजालेस चैन की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21-10 17-21 24-22 से हराया।

लक्ष्य सेन और मालविका से उम्मीद

भारतीय जोड़ी का सामना दूसरे दौर में येन झी फेंग और या शिन वेइ की चीन की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा। लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ पहले की क्रमश: पुरुष और महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं।

पूर्व फाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने ताइवान की निचली रैंकिंग वाली सु ली यांग के खिलाफ पहले दौर की कड़ी चुनौती को पार करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, एचएस प्रणय को पहले दौर में ही निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा, उन्हें फ्रांस के उच्च रैंकिंग वाले टोमा जूनियर पोपोव से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढे़ं- एज फ्रॉड मामले में बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को झटका, कर्नाटक कोर्ट ने नहीं सुनी फरियाद, जेल जाने का मंडराया संकट

यह भी पढे़ं- Badminton Asia Mixed Team Championship 2025: क्वार्टर फाइनल में जापान ने भारत को हराया