Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में तालिबानी सजा: मजदूरों को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधा, गांव में कराई परेड

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 09:53 AM (IST)

    ओडिशा के सुंदरगढ़ में महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आठ बांग्लाभाषी मजदूरों को निर्वस्त्र करके घुमाने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने मजदूर ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुंदरगढ़ शहर में मजदूरों को निर्वस्त्र कर घुमाया

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में एक स्थानीय महिला के साथ कथित रुप से दुर्व्यवहार की घटना को लेकर आठ बांग्लादेशी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया, इस दौरान उनके हाथ भी बांध दिए गए। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची, जिस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया और महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपित मजदूर को हिरासत में ले लिया। साथ ही सभी मजदूरों को बचाकर भी थाने ले आई। यह पूरी घटना सुंदर टाऊन थाना क्षेत्र के मिशन रोड की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

    घटना का कारण?

    खबरों के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला ने आरोप लगाया कि मजदूरों में से एक ने उसके घर पर घुसकर दुर्व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह 8-9 बजे के करीब एक मजदूर ने घर में घुसकर दुर्व्यवहार की कोशिश की। आरोप लगाने के बाद महिला ने अपने समुदाय के लोगों को इक्कठा कर लिया।

    गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित मजदूर को पीटा और उसके साथ रह रहे बाकी सात मजदूरो को भी सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर सजा दी। इसके बाद मजदूरों के हाथ बांधकर उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी मूक दर्शक बने रहे। 

    पुलिस पर भी किया हमला

    सूचना पाकर मौके और पहुंची पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया । इसके बावजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और मजदूरों को बचाकर थाने ले आई।

    आरोपी हिरासत में

    महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी मजदूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । पीड़ित महिला ने सुंदरगढ़ टाऊन थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है ।यह घटना समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करती है । मामले की जांच जारी है।

    • वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमांचल डीआइजी ब्रजेश राय ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के साथ घटना हुई है।
    • 10 लोगों के खिलाफ आठ कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र करने, उनकी पिटाई करने और परेड कराने का मामला दर्ज किया गया है।
    • दूसरा मामला महिला की शिकायत के आधार पर किया गया है। आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव से झारखंड घूमने आए दो युवक की हत्या, शव के टुकड़े कर जलाया

    Jamshedpur News: जमशेदपुर NIT के छात्रों को एक साथ मिलेंगी दो डिग्रियां, BTech के साथ कर सकेंगे MBA