विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST Scam: 27 फर्जी कंपनियों के जरिए 85 करोड़ का जीएसटी घोटाला, महिला कारोबारी गिरफ्तार

Published: Thu, 24 Jul 2025 06:41 PM (IST)

भुवनेश्वर जीएसटी निदेशालय ने कटक में फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी घोटाले करने वाली स्निग्धा मोहंती को राउरकेला से गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

85 करोड़ के जीएसटी घोटाले में महिला कारोबारी गिरफ्तार। फाइल फोटो
85 करोड़ के जीएसटी घोटाले में महिला कारोबारी गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. जीएसटी घोटाले में महिला कारोबारी स्निग्धा मोहंती गिरफ्तार |
  2. राउरकेला में हुई गिरफ्तारी, भुवनेश्वर जीएसटी टीम की कार्रवाई |
  3. फर्जी कंपनी की मुहरें और दस्तावेज जब्त |

जागरण संवाददाता, राउरकेला। कटक समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में फर्जी कंपनियां खोलकर करोड़ों रुपये का जीएसटी घोटाला करने वाली महिला कारोबारी स्निग्धा मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। भुवनेश्वर जीएसटी निदेशालय की खुफिया विभाग की टीम ने राउरकेला एसडीजेएम कोर्ट में स्निग्धा को पेश किया।

जमानत खारिज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गोपबंधुनगर छेंड कॉलोनी स्थित स्निग्धा के घर से 27 फर्जी कंपनी मुहरें, वाउचर, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जीएसटी टीम ने पिछले सोमवार रात करीब 10 बजे स्निग्धा के घर पर छापेमारी शुरू की थी।

स्निग्धा मोहंती ने कटक में एक वकील के नाम पर ओटीएमएल नाम से फर्जी कंपनी खोली थी। वकील को इसकी जानकारी नहीं थी। जीएसटी अधिकारी को ओटीएमएल कंपनी के लेन-देन पर संदेह था। उन्होंने कटक में वकील से कंपनी के लेन-देन के बारे में पूछा।

जीएसटी खुफिया टीम की यह बात सुनकर वकील हैरान रह गए। उन्होंने जीएसटी अधिकारी को बताया कि ओटीएमएल कंपनी उनकी नहीं है और उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। वकील से सारी बातें जानने के बाद जीएसटी टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- GST परिषद ने बैठक में केंदू पत्तों पर कर छूट की ओड़िशा की मांग को किया खारिज

यह भी पढ़ें- Odisha News: NHRC ने शिविर लगाकर की 144 मामलों की सुनवाई, पीड़ितों को 28 लाख की आर्थिक मदद